Breaking
23 Nov 2026, Mon

सपा शासनकाल में युवाओं को गुलाम बनाकर रखता था सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र: मंत्री ओपी राजभर

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश की भाषा गुंडागर्दी वाली है। सपा की मानसिकता सरकारी कर्मचारियों को गुलाम समझने की रही है। अखिलेश यादव पुलिस अधिकारियों को अपमानित करते हैं, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का मनोबल तोड़ती है।

राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश के बयानों 'इसको उड़वा दूंगा', 'उसको उठवा लूंगा' और 'पुलिस से स्टेपनी बदलवाऊंगा' का जिक्र करते हुए कहा कि अच्छी संगत से ही अच्छी भाषा आती है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की बड़ी-बड़ी डींगों पर उनके लोफर लोडर ही तालियां बजा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार की डिजिटल पहल को नई मजबूती, राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ीं यूपी की सभी 251 मंडियां

पुलिस से अपनी भैंस ढुंढवाते थे आजम खान

राजभर ने अखिलेश को रामपुर वाले चचाजान (आजम खान) से एक्सपर्ट एडवाइस लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले वह भी अखिलेश जैसे ही थे। सरकारी कर्मचारियों को गुलाम समझते थे, पुलिस से अपनी भैंस ढुंढवाते थे और कर्मचारियों को 'तनखइया' कहते थे। राजभर ने कहा कि दस साल बाद भी आजम खान की जुबान पूरी तरह नहीं बदली, लेकिन नरम जरूर हुई है। उन्होंने अखिलेश से सवाल किया कि क्या आजम खान आज भी सरकारी कर्मचारियों को 'तनखइया' समझते हैं और क्या उनसे जूते साफ कराएंगे?

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही, 20000 रुपये प्रति हेक्टेयर देने की तैयारी

‘सरकारी नौकरी वालों को गुलाम बनाने का सपना छोड़िए’

राजभर ने कहा कि प्रदेश में लाखों युवा मेहनत और लगन से सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस और कर्मचारियों को लेकर धमकी भरी भाषा उनका मनोबल गिराती है। उन्होंने कहा कि यूपी के युवा भूले नहीं हैं कि किस तरह सपा शासनकाल में पूरे सरकारी सिस्टम को सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र गुलाम बनाकर रखता था। सरकारी नौकरी वाले 'तनखइया' और 'गुलाम' समझे जाते थे।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी की यूपी पुलिस के 18 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने प्रदेश भर में निकाली बाइक रैली

राजभर ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी संख्या में युवा अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर भर्ती हुए हैं। वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं। यूपी में माफियाराज अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने अखिलेश को चेतावनी दी कि सरकारी कर्मचारियों को अपना गुलाम समझने और उनसे मनमाने तरीके से काम कराने का सपना अब छोड़ दीजिए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *