छत्तीसगढ़ में आए ‘अकवान’ तूफान के असर से हुई बेमौसम मूसलाधार बारिश ने बिल्हा विकासखंड के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बोदरी तहसील के ग्राम मगरउछला, सारधा, लिमतरी, सरवानी, पिरैया और फदहा सहित आसपास के गांवों में खेतों में खड़ी और काटकर रखी धान की फसल पानी में डूब गई है.
प्रभावित किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर धान की फसल लगाई थी. कटाई के समय हुई बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. तेज हवाओं से पककर तैयार फसल खेतों में बिछ गई है, वहीं कटी हुई धान की फसल पानी में डूबने से सड़ने और अंकुरित होने लगी है. इससे किसानों के सामने कर्ज चुकाने और परिवार का भरण-पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है. नुकसान के बावजूद किसान बची हुई फसल को समेटने में जुटे हैं. बारिश थमते ही किसान परिवार सहित खेतों में उतरकर फसल बचाने का प्रयास कर रहे हैं.
प्रभावित गांवों के किसानों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम भेजकर तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है. साथ ही उचित मुआवजा, फसल बीमा का लाभ और कर्ज में राहत देने की गुहार लगाई है, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को कुछ राहत मिल सके.
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com