Breaking
23 Nov 2026, Mon

बस्तर में फसल मुआवजे की मांग तेज, बाढ़-अतिवृष्टि से नुकसान पर किसान करेंगे घेराव

जगदलपुर.

बाढ़ और अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का दर्द अब किसान आंदोलन का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इंद्रावती और नारंगी नदी के उफान से प्रभावित किसानों ने मुआवजे, कर्जमाफी और स्थायी पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है।

शनिवार को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित मुरिया सदन में आयोजित बैठक में किसानों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। किसान नेता पूरन सिंह कश्यप के मुताबिक 6 नवंबर को 400 से अधिक ट्रैक्टर और 300 से ज्यादा पिकअप वाहनों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव कर 10 सूत्रीय मांगें रखी गई थीं। लेकिन किसानों का आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसान बर्बाद फसल के एवज में 65 हजार 100 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कृषि ऋण माफी, फसल बीमा राशि, मकान क्षति का मुआवजा और प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास की मांग भी शामिल है।

ये भी पढ़ें :  निकायों को बड़ी वित्तीय राहत, कर्मचारियों के वेतन पूर्ति के 51.71 करोड़ आवंटित

किसानों के अनुसार गुनपुर, गारावंड और बोदरा सहित कई क्षेत्रों में हजारों एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हुई है। अब 25 नवंबर को सातों ब्लॉकों के किसानों और जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांतिपूर्ण आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *