Breaking
23 Nov 2026, Mon

अखिलेश ने पिता और चाचा को अहमियत नहीं दी, रामपुर वाले ‘चचा’ को क्या देंगे: राजभर

अखिलेश ने पिता और चाचा को अहमियत नहीं दी, रामपुर वाले 'चचा' को क्या देंगे: राजभर

आजम खान जेल से बाहर आए, लेकिन अखिलेश ने न मुलाकात की, न नेताजी की जयंती पर बुलाया: मंत्री ओम प्रकाश राजभर

'आजम खान 'दग चुकी गोली' बन गए हैं क्या', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज

अखिलेश के एम-वाई समीकरण पर राजभर का निशाना, बोले- 'भाई' स्थायी, 'चारा' का चेहरा बदलता रहता है

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आजम खान कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आए हैं, लेकिन उनके बाहर आने से अखिलेश यादव को कोई खास खुशी नहीं हुई। न उन्होंने आजम खान से दुआ-सलाम की और न ही मुलाकात की। यहां तक कि नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भी आजम को लखनऊ आमंत्रित नहीं किया गया। 

ये भी पढ़ें :  रीवा प्रशासन का खास ऑफर: बीएलओ और सरकारी कर्मचारियों को फ्री मूवी, डिनर और टाइगर सफारी टिकट

राजभर ने कहा कि अखिलेश ने जब अपने पिता और सगे चाचा को महत्व नहीं दिया तो आजम खान को क्या महत्व देंगे। उन्होंने सपा के एम-वाई समीकरण पर  कहा कि जिसे अखिलेश भाईचारा कहते हैं, उसमें भाई के रूप में उनके अपने लोग स्थायी हैं, जबकि 'चारा' का चेहरा बदलता रहता है। कभी आजम खान थे, अब कोई और है।

ये भी पढ़ें :  यूपी में निवेश के लिए बड़ी संभावनाएं तलाश रहीं जापान, सिंगापुर से लेकर खाड़ी तक की कंपनियां

अखिलेश को लगता है आजम दग चुकी गोली हैं

राजभर ने कहा कि अखिलेश को लगने लगा है कि आजम खान अब 'दग चुकी गोली' हैं। आजम खान कभी सैफई सिंडिकेट के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राजनीतिक अंडरवर्ल्ड संभालते थे, लेकिन अब उनकी स्थिति बदल गई है। राजभर ने आजम खान के कथित 'बिकने को तैयार' वाले बयान का जिक्र कर अखिलेश को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजम खान को खरीदने के लिए बाजार में दाढ़ी और मूंछ वाले लोग पहले से ही घूम रहे हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *