Breaking
24 Nov 2026, Tue

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए RailOne या IRCTC Rail Connect, कौन सा ऐप है बेहतर?

फेस्टिव सीजन में कई लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि वापसी का टिकट पहले से बुक नहीं हो पाता. ऐसे में कन्फर्म टिकट पाने के लिए तत्काल टिकट बुक करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता. हालांकि, तत्काल में भी कई लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है.

ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप बेहतर है? IRCTC Rail Connect या फिर हाल ही में आया RailOne ऐप? आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सा ऐप तेजी से टिकट बुक करने में मदद कर सकता है और किससे कन्फर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ सकते हैं.

दोनों ऐप्स के बारे में जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि तत्काल टिकट जल्दी बुक करने के लिए सिर्फ किसी एक ऐप पर निर्भर रहना सही नहीं है. यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितनी जल्दी पैसेंजर की डिटेल भर पाते हैं, सीट कितनी जल्दी बुक होती है और पेमेंट गेटवे कितनी तेजी से काम करता है.

ये भी पढ़ें :  बैसाखी 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा फसल और खुशियों का महापर्व

इसके अलावा सबसे जरूरी बात यह है कि तत्काल बुकिंग शुरू होते ही आप कितनी जल्दी अपनी टिकट बुक करने की प्रक्रिया शुरू करते हैं. आइए जानते हैं कि दोनों ऐप्स में क्या अंतर है.

RailOne ऐप
RailOne ऐप की बात करें तो इसमें आपको मॉडर्न इंटरफेस मिलता है, जिसकी वजह से ऐप चलाने में अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है. इसका डिजाइन भी काफी आसान है, जिससे अलग-अलग सर्विस का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें :  नशा-मुक्ति अभियान से जुड़ेंगे दस हजार वॉलंटियर्स

सर्वर स्पीड की बात करें तो सिर्फ नया इंटरफेस होने से यह नहीं कहा जा सकता कि इसमें टिकट जल्दी बुक होगी. हालांकि, इस ऐप में रेलवे की कई सारी सर्विस एक ही जगह मिल जाती हैं. अभी भी कई लोग इस ऐप को पूरी तरह इस्तेमाल करने के आदी नहीं हुए हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह ऐप भरोसेमंद नहीं है.

IRCTC Rail Connect ऐप
ज्यादातर लोग ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC Rail Connect ऐप का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह काफी पुराना और जाना-पहचाना ऐप है. इसका इंटरफेस थोड़ा पुराना जरूर लगता है, लेकिन कई लोग लंबे समय से इसी ऐप पर टिकट बुक कर रहे हैं.

इस ऐप में टिकट बुकिंग के लिए जरूरी फीचर्स मिलते हैं. यही वजह है कि कई यूजर्स आज भी इसे पसंद करते हैं. हालांकि, इसका पुराना इंटरफेस होने का मतलब यह नहीं है कि इसकी टिकट बुकिंग स्पीड दूसरे ऐप से कम है.

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मैच फिक्सिंग' वाले बयान का भाजपा नेता नलिन कोहली ने जवाब दिया

कौन सा ऐप है बेहतर?
अगर आप भी तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं और चाहते हैं कि टिकट जल्दी बुक हो जाए, तो आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों ऐप रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम से जुड़े हैं. इसलिए सिर्फ ऐप बदलने से कन्फर्म टिकट मिलने की गारंटी नहीं बढ़ जाती.

तत्काल टिकट बुकिंग में सबसे जरूरी है कि आप समय पर लॉगिन करें, पैसेंजर की डिटेल पहले से तैयार रखें और पेमेंट के लिए UPI जैसे ऑप्शन तैयार रखें. साथ ही आपका इंटरनेट कनेक्शन भी अच्छा होना चाहिए.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *