Breaking
24 Nov 2026, Tue

सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट

 सलमान खान को फिर से 'प्रेम' के रोल में देखने के लिए उनके चाहने वाले बेताब हैं। चार साल पहले सूरज बड़जात्या ने ऐलान किया था कि वह फिर से सलमान के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं, जिसमें वह ओरिजिनल 'प्रेम' के साथ वापसी करेंगे।

फिल्म का टाइटल 'प्रेम की शादी' (Prem Ki Shaadi) है। सूरज बड़जात्या और सलमान खान ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फैमिली ड्रामा दिए हैं और उनकी नई फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। मगर 4 साल से फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आ रहा था। मगर अब सूरज बड़जात्या ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया है।

ये भी पढ़ें :  गधराज 'बिग बॉस 18' से हुआ बाहर, पहले हफ्ते में नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन

'प्रेम की शादी' पर बोले डायरेक्टर
सूरज बड़जात्या ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में 'प्रेम की शादी' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि 4 साल से अटकी फिल्म को बड़े पर्दे पर आने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा।  उन्होंने कहा-   अभी थोड़ा सा वक्त और है, क्योंकि थोड़ा और मुझे कुछ चीजें पॉलिश करनी है।

ये भी पढ़ें :  सच्ची घटना पर आधारित भूतिया फिल्म, डिटेक्टिव भी रह गए दंग—गुत्थी अब तक अनसुलझी

4 साल पहले हुई थी अनाउंस
साल 2022 में सूरज बड़जात्या की ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान की फिल्म 'प्रेम की ऊंचाई' का ऐलान किया गया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने फिल्म के टाइटल को भी रजिस्टर्ड करा दिया है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी काम शुरू नहीं हुआ है।

कब रिलीज होगी ये प्रेम मोल लिया?
बात करें सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म की तो वह आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) स्टारर ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें :  बीच पर फैमिली टाइम: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने नानी संग लगाई पूल में मस्तीभरी छलांग!

सूरज बड़जात्या-सलमान खान की फिल्में
वहीं सलमान खान ने अभी तक सूरज बड़जात्या के साथ मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में की हैं। सभी फिल्में सफल रहीं और उन्हें सराहा गया। सभी फिल्मों में अभिनेता ने 'प्रेम' की भूमिका निभाई है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *