Breaking
10 Nov 2026, Tue

बीच पर फैमिली टाइम: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने नानी संग लगाई पूल में मस्तीभरी छलांग!

लॉस एंजिल्स

प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ बीच हॉलीडे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां दिखाई हैं जिसमें उनकी बेटी मालती कभी प्रियंका के साथ तो कभी पापा निक के साथ इस हॉलीडे का मजा लेती दिख रही हैं। वहीं मालती पूल में भी नानी मधु चोपड़ा के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा और पकि निक जोनस के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए शहर की भीड़ से दूर समंदर वाली जगह चुनी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर समंदर वाली कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें प्रियंका निक आराम फरमाते दिख रहे हैं। वहीं प्रियंका की बेटी मालती मैरी जोनस अपनी नानी मधु चोपड़ा के साथ पूल में खेलती नजर आईं।

ये भी पढ़ें :  बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने बताया शूटिंग का दर्दनाक अनुभव

प्रियंका ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में मालती प्रियंका चोपड़ा के साथ लिपटी हुई दिख रही हैं। वहीं एक और फोटो में मालती अपने पापा निक जोनस के साथ बीच का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

नानी के साथ पूल में मस्ती करती दिखीं मालती
देसी गर्ल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से एक तस्वीर में मालती पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। यहां उनके साथ उनकी नानी भी नजर आ रही हैं। पूल में मालती के केवल पैर दिख रहे हैं और पूरा धड़ पानी के अंदर। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे कीमती' और इसे रेड हार्ट और भावुक चेहरे वाले इमोजी के साथ उन्होंने शेयर किया है। इस पोस्ट में प्रियंका ने निक और मालती दोनों को टैग किया।

ये भी पढ़ें :  सोते समय प्रियंका को चाहिए गर्माहट, निक बोले– मैं बेड पर बैठता ही नहीं

परिवार और दोस्तों के साथ मनाई दिवाली
हाल ही में प्रियंका ने अपने फैन्स के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की थीं। उन्होंने दिखाया कि कैसे इस भारतीय त्यौहार के रंग में अपने घरवालों के साथ-साथ अपने करीबी दोस्तों को भी रंग डाला। उन्होंने रंगोली बनाने से लेकर पूजा-आरती में अपने परिवार के सभी सदस्यों को शामिल किया।

2018 में राजस्थान में निक से शादी
बताते चलें कि प्रियंका ने 2018 में राजस्थान में निक से शादी की थी। उन्होंने पारंपरिक क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की और उसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी की। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ें :  वेस्टर्न गाउन में ग्लैमरस अंदाज़ में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक ने प्यार से संवारे बाल

प्रियंका की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ एक्शन थ्रिलर 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज़ 'सिटाडेल' के दूसरे सीज़न में देखेंगी। इसके बाद वह 'द ब्लफ' में 19वीं सदी की एक कैरिबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। प्रियंका एसएस राजामौली की अगली फिल्म, जिसका संभावित नाम 'ग्लोबट्रॉटर' है, उसमें महेश बाबू के साथ भी एक्टिंग करेंगी।
अर्चना सिंह

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *