Breaking
10 Nov 2026, Tue

भोपाल में नकाबपोश थप्पड़बाज गिरफ्तार, बाइक से राह चलती युवतियों को बनाता था निशाना

भोपाल
 एक सिरफिरा बाइक से आकार राह चलती युवतियों को पीछे से थप्पड़ मारता था। इसके बाद वह भाग जाता था। एक दिन में उसने चार-पांच युवतियों के साथ ऐसा किया। शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस एक्टिव हुई है। 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

कटारा हिल्स इलाके में घर रही थी घटनाएं
ये घटनाएं कटारा हिल्स इलाके में घट रही थीं। आरोपी युवक एक ही दिन में 4-5 युवतियों के साथ सरेराह बदसलूकी की थी। इसके सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए थे। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक-युवती पर सड़क पर टहल रहे थे। तभी यह सिरफिरा पीछे से आता है और उन्हें थप्पड़ मारकर फरार हो जाता है।

ये भी पढ़ें :  ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

बाइक का नंबर छिपा रखा था आरोपी
आरोपी सिरफिरा नकाब पहनकर आता था। साथ ही बाइक का नंबर भी छिपाकर रखाता था। ऐसे में उसकी पहचान करने में मुश्किल होती थी। लेकिन एक ही दिन में ऐसी कई घटनाओं की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो टीम एक्टिव हो गई। साथ ही इसकी तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक होगा आयोजित

दिनदयाल पार्क से पकड़ा गया आरोपी
भोपाल पुलिस की टीम घटना वाली जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से उसकी पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान वह दीनदयाल पार्क के पास दिखा। पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया है। आरोपी का नाम अभिषेक उइके हैं। उसकी उम्र 23 साल है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने रतलाम पुलिस नाइट विजन ड्रोन का सहारा ले रही

सीएम राइज स्कूल के पास की है घटना
कटारा हिल्स इलाके में सीएम राइज स्कूल है। आरोपी ने इसी इलाके में वारदात को अंजाम दिया है। युवतियों के साथ बैड टच के बाद वह अश्लील टिप्पणियां भी करता था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने उसे भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया है। अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं होती तो वह अन्य वारदातों को अंजाम देता।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *