Breaking
24 Nov 2026, Tue

जयपुर से नंदगांव के लिए शुरू हुई सीधी रोडवेज बस, छह जिलों को फायदा

 जयपुर
राजस्थान के गौभरक्तों, श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के जयपुर डिपो ने राजधानी जयपुर से सिरोही जिले की रेवदर तहसील के केसुआ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मनोरमा गोलोक तीर्थ (नंदगांव) के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की है। इस सेवा से जयपुर, अजमेर, ब्यावर, पाली, जालोर और सिरोही सहित छह जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

लंबे समय से गौभक्तों और श्रद्धालुओं की ओर से जयपुर से नंदगांव तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। अब इस मांग के पूरी होने से नंदगांव स्थित विशाल गौशाला में दर्शन और गौसेवा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर अमावस्या और अन्य धार्मिक पर्वों पर यहां पहुंचने वाले गौभक्तों को बस बदलने या निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।S

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बीकानेर में केंद्रीय और जिला खाद्य सुरक्षा दल का छापा, 4000 लीटर संदिग्ध घी सीज कर भेजे सैंपल

सुबह 5:30 बजे जयपुर से होगी रवाना
रोडवेज प्रशासन के अनुसार बस प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे जयपुर से नंदगांव के लिए रवाना होगी। वहीं नंदगांव से भी जयपुर के लिए बस सुबह 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित रूट पर संचालित होने वाली इस बस से यात्रियों को दिन के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें :  डांगावास में आज राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन, सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज करेंगे हजारों करोड़ की योजनाओं का ऐलान

जयपुर से रवाना होकर बस अजमेर, ब्यावर, बर, सोजत, पाली, साण्डेराव, तखतगढ़, आहोर, जालोर, बागरा, रामसीन, भीनमाल और सुंधा माता होते हुए नंदगांव पहुंचेगी। इस रूट से कई प्रमुख शहरों और ग्रामीण कस्बों को राजधानी जयपुर से सीधा जुड़ाव मिलेगा।

सुंधा माता के श्रद्धालुओं को भी मिलेगी सुविधा
बस के रूट में प्रसिद्ध सुंधा माता तीर्थ को शामिल किए जाने से यहां दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी। जयपुर, अजमेर, ब्यावर और पाली सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को सरकारी बस की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए भी यह सेवा उपयोगी साबित होगी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में दिवाली के बाद बिगड़ी आबोहवा, रात 12 बजे पीक पर रहा पॉल्यूशन

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई गति
इस सीधी बस सेवा से न केवल नंदगांव स्थित श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ में गौसेवा और दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि सिरोही और जालोर क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों की राजधानी से कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सरकारी परिवहन का विकल्प उपलब्ध होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *