Breaking
24 Nov 2026, Tue

TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार

चेन्नई
मद्रास हाई कोर्ट ने सत्तारूढ़ दल TVK के एक विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर थलपति विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया.

ये मामला कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर जेई पद्मजा से जुड़ा है, जिन्होंने विधायक पर अश्लील मैसेज भेजने और गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया है.

जज ने राज्य सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर मुझे जरा भी हिंट मिला कि आप लोगों को बचा रहे हैं… तो मैं आपको शर्मिंदा नहीं करना चाहता.' कोर्ट ने कहा कि वो सरकार के जवाब और रुख की बारीकी से समीक्षा करेगा.

ये भी पढ़ें :  डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होने की संभावना, अध्यक्ष के लिए नाम की घोषणा जल्द होने की उम्मीद

कार्रवाई पर देरी को लेकर उठाए सवाल
अदालत ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि जब 31 जुलाई को पहली बार ये आरोप सरकार के संज्ञान में लाए गए थे, तब प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई. देरी पर जवाब मांगते हुए जज ने पूछा, 'जब 31 जुलाई को ये आपके संज्ञान में लाया गया था, तो क्या कोई कार्रवाई की गई थी?'

ये भी पढ़ें :  राज्यसभा चुनाव का फाइनल स्कोरकार्ड: NDA-22, कांग्रेस-6, जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान

सुनवाई के दौरान राज्य के लोक अभियोजक आर जॉन सत्यन ने एक लिखित नोट पेश कर अदालत को बताया कि इस शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है. हालांकि, सरकार के इस कदम से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ.

जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, 'इन संदेशों पर संज्ञान क्यों नहीं लिया गया? आपने इस बारे में क्या किया है? क्या मुझे आपको ये करने का सुझाव देना चाहिए? आप इसे खुद क्यों नहीं कर सकते?'

ये भी पढ़ें :  न्यायमूर्ति श्रीराम कल्पति राजेंद्रन ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

मुख्य सचिव हो या सफाईकर्मी, हर महिला की सुरक्षा जरूरी: कोर्ट
अदालत ने ये भी पूछा कि क्या सरकार ने कलेक्टर पद्मजा से बात की है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं. प्रशासनिक पद से ऊपर उठकर हर महिला की सुरक्षा पर जोर देते हुए कोर्ट ने कहा, 'चाहे वो मुख्य सचिव हो या सफाईकर्मी, उसे यौन उत्पीड़न से बचाया जाना चाहिए.'

जज ने कहा, 'एक महिला की मुश्किल को समझने के लिए आपका महिला होना जरूरी नहीं है.'

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *