Breaking
24 Nov 2026, Tue

भोपाल बनेगा वंदेभारत एक्सप्रेस का सबसे बड़ा ठिकाना, निशातपुरा में एकसाथ खड़ी होंगी 6 ट्रेनें

भोपाल 

वंदेभारत एक्सप्रेस, देश की आधुनिकतम ट्रेन है। ये सर्वसुविधायुक्त बनाई गई हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है, इसके बावजूद हर कोई इसमें सफर करना चाहता है। मध्यप्रदेश से भी ऐसी अनेक ट्रेनें चल रहीं हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल उत्तर भारत में इन ट्रेनों का सबसे बड़ा ठिकाना बनने जा रहा है। यहां के निशातपुरा में एक साथ 6 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी हो सकेंगी।

राजधानी भोपाल के निशातपुरा स्थित कोच फैक्ट्री परिसर में वंदे भारत ट्रेन मेंटेनेंस डिपो का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 146 करोड़ रुपए की लागत से यह काम किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि सितंबर 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : 'लक्ष्य तय करें, कठिनाइयों को अवसर में बदलें' : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

डिपो में 6 मेंटनेंस लाइनें बनाई जा रही हैं मतलब यहां एक साथ 6 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी हो सकेंगी। वंदे भारत ट्रेन मेंटेनेंस डिपो तैयार होने के बाद मध्यम और लंबे समय का रखरखाव भी भोपाल में हो सकेगा। वंदे भारत ट्रेनों का ये काम अभी चेन्नई डिपो में होता है। रेल अधिकारियों के अनुसार निशातपुरा डिपो में एलएचबी कोच वाली ट्रेनों के लिए भी दो पिट लाइनें बनाने का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें :  प्रवासन, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा कृषि परिवारों के स्थिति आकलन सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य शुरू

सुविधाओं में इजाफा कर देगा निशातपुरा डिपो
डिपो तैयार होने के बाद भोपाल मंडल में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का आवधिक निरीक्षण और रखरखाव यहीं किया जा सकेगा। अभी रानी कमलापति स्थित डिपो में इन ट्रेनों का केवल साप्ताहिक निरीक्षण होता है। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों के मध्यम और लंबे समय के रखरखाव के लिए भोपाल में पूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है। नई व्यवस्था शुरू होने से यह कमी दूर होगी।

ये भी पढ़ें :  आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट: डॉ. मोहन यादव

भोपाल में ही ले सकेंगे वंदेभारत एक्सप्रेस का जायजा
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सितंबर 2027 तक पहले चरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सुविधाओं के बनने से वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों का आवधिक निरीक्षण भोपाल में ही हो सकेगा। इससे रखरखाव की क्षमता बढ़ेगी। आधुनिक वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की जरूरत के अनुसार जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। निशातपुरा के मेंटेनेंस डिपो में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मरम्मत के साथ ही साज-सज्जा का काम भी किया जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *