Breaking
24 Nov 2026, Tue

मंत्री राजेश अग्रवाल का TI को फोन, बोले- मुझे बंधक बना लिया, पुलिस भेजकर छुड़ाइए

अंबिकापुर
अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को व्यापारियों ने रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा खुद मंत्री जी कहते नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर मंत्री ने कोतवाली प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क साधा और गिरफ्तारी नहीं होने की वजह पूछी इसके बाद मंत्री ने कोतवाली पुलिस को आकर अपने आप को छुड़ाने की बात कही।

50 लाख से ज्यादा की चोरी से परेशान व्यापारी
मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग का है। दुकान संचालक के अनुसार, यहां पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। इन घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही मामले में अपेक्षित कार्रवाई सामने आई।

ये भी पढ़ें :  बैंक अकाउंट, एफडी, लॉकर, इंश्योरेंस आदि में नॉमिनी का नाम जरूर लिखवाएं, नहीं तो होगा ये नुकसान

पुलिस की कार्रवाई से नाराज दुकान संचालक के साथी व्यापारी मंत्री राजेश अग्रवाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने मंत्री को चोरी की घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी दी। व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने तत्काल कोतवाली प्रभारी को फोन कर पूरे मामले का संज्ञान लिया।

ये भी पढ़ें :  इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश

फोन पर थाना प्रभारी से मांगा जवाब
मंत्री राजेश अग्रवाल ने फोन पर कोतवाली प्रभारी से पूछा कि चोरी के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। इस पर पुलिस की ओर से बताया गया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बातचीत के दौरान मंत्री ने व्यंग्यात्मक अंदाज में थाना प्रभारी से कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है तो पहले आकर उन्हें ही छुड़ाया जाए, क्योंकि व्यापारी उन्हें रस्सी से बांधकर बैठा लिए हैं। मंत्री की यह बात अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का प्रमुख हिस्सा बन गई है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी के "LiFE" विजन के अनुरूप है प्रदेश की “बॉयो फ्यूल योजना-2025” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों में नाराजगी
इस पूरे घटनाक्रम ने अंबिकापुर में चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों की नाराजगी को सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या कार्रवाई करती है और चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *