Breaking
24 Nov 2026, Tue

राजनांदगांव में 100 साल पुराना मछली-मटन मार्केट ध्वस्त, 150 दुकानों को हटाने पर विरोध

राजनांदगांव 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के गोलबाजार इलाके में लगभग सौ साल पुराने मछली-मटन मार्केट पर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बुलडोजर कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि इस मार्केट में छोटी-बड़ी करीब 150 दुकानें चलती थीं.  बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने जमकर विरोध किया और मछली-मटन लेकर सड़क पर ही बैठ गए. वहीं दुकानदारों का कहना है कि वे पीढ़ियों से यहां व्यापार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करना उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा करने जैसा है। 

दरअसल, राजनांदगांव शहर के गोलबाजार क्षेत्र में स्थित मछली-मटन मार्केट करीब सौ साल पुराना है. रियासतकाल से राजगामी संपदा की भूमि पर यहां मछली और मटन की दुकानें संचालित होती आ रही हैं. इस मार्केट में करीब डेढ़ सौ छोटी-बड़ी दुकानें हैं. लेकिन पिछले दिनों शहर में गौवंश हत्या और गौमांस बिक्री से जुड़े मामले के बाद हिंदू संगठनों और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर के भीतरी इलाकों में संचालित मांस-मछली की दुकानों को हटाने की मांग की थी. इसी के बाद प्रशासन द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसी दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  जयपुर में ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला अवैध मकान पर चला बुलडोजर

दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की
इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम गोलबाजार स्थित पुराने मछली-मटन मार्केट पहुंची. उसके बाद बुलडोजर चलाकर दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. इस पर प्रशासन का कहना है कि शहर में मछली-मटन कारोबारियों के लिए नंदई क्षेत्र में अलग से मार्केट स्थापित किया गया है, जहां इन दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाएगा. एसडीएम गौतम पाटिल का कहना है कि दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर व्यवसाय करने के लिए समझाइश दी जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  अहमदाबाद में अवैध बस्ती पर बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने वाली याचिका गुजरात HC से खारिज

दुकानदार क्यों कर रहे हैं इसका विरोध
वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई का दुकानदार विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि करीब सौ साल से उनका परिवार इसी जगह पर व्यवसाय करता आ रहा है. यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है. दूसरी जगह दुकानें लगाने से उनका पुराना व्यवसाय प्रभावित होगा. विरोध जताते हुए कई दुकानदार मछली और मटन लेकर सड़क पर ही बैठ गए. दुकानदार अपनी दुकानें उसी स्थान पर संचालित करने की मांग पर अड़े हुए हैं. दूसरी ओर प्रशासन उन्हें नंदई स्थित मार्केट में शिफ्ट करने के लिए लगातार समझाइश दे रहा है। 

ये भी पढ़ें :  5वीं की 16 और 8वीं की 17 मार्च से होगी परीक्षा, वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी

प्रशासन आगे की कार्रवाई क्या करेगा?
फिलहाल, गोलबाजार के इस पुराने मछली-मटन मार्केट को हटाने की कार्रवाई ने शहर में एक बार फिर प्रशासनिक फैसले और व्यापारियों की रोजी-रोटी के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन की समझाइश के बाद दुकानदार नए मार्केट में जाने को तैयार होंगे या फिर यह विरोध और तेज होगा. फिलहाल सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *