Breaking
24 Nov 2026, Tue

सोनभद्र के करमा नृत्य से राजस्थान के चकरी नृत्य तक दिखी लोककलाओं की विविधता, 13 राज्यों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

लखनऊ
राजधानी में सोमवार को जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की समृद्ध विविधता एक ही मंच पर देखने को मिली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में सोमवार को चार दिवसीय 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव' का भव्य शुभारंभ हुआ। 23 से 26 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने किया। उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकार पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी संस्कृति और विरासत से लोगों को परिचित कराया।

उत्सव की शुरुआत 23 नवंबर को सांस्कृतिक समागम शोभायात्रा से हुई। यह शोभायात्रा शाम तीन बजे लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू होकर यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर तक पहुंची। इसके बाद शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मंच पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनजातीय और लोककलाकारों ने  प्रस्तुतियों से दर्शकों का ध्यान खींचा। सोनभद्र के कलाकारों ने मादल वादन और करमा नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि लखीमपुर खीरी के चंदन चौकी से आए थारू जनजाति के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य के जरिए अपनी सांस्कृतिक पहचान दिखाई। बिजनौर के कुआं खेड़ा से बुक्सा जनजाति का नृत्य और चित्रकूट के कलाकारों का जवारा एवं राई नृत्य भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।

ये भी पढ़ें :  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में आया ऐतिहासिक उछाल

देश के दूसरे राज्यों की लोककलाओं ने भी उत्सव को विविध रंग दिए। महाराष्ट्र के नासिक से आए कलाकारों ने बोहणा नृत्य और मध्य प्रदेश के धार के कलाकारों ने भगोरिया नृत्य प्रस्तुत किया। राजस्थान के तेराताली नृत्य ने दर्शकों को आकर्षित किया, वहीं पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने संथाली नृत्य के माध्यम से अपनी परंपरा की झलक दिखाई। हिमाचल प्रदेश के सिरमौरी और लम्बाडा नृत्य तथा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आए कलाकारों की पंडवानी गायन प्रस्तुति ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खास रंग भरा।

ये भी पढ़ें :  बाराबंकी में रंग दे बसंती का युवा संवाद, छात्रों को मिला नवाचार और एआई का गुरुमंत्र

इसके साथ ही प्रयागराज के कलाकारों ने बीन वादन प्रस्तुत किया, जबकि ओडिशा की आदिम जनजाति बोंडा के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य से दर्शकों को परिचित कराया। उत्तराखंड के जौनसारी नृत्य ने पहाड़ी लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। राजस्थान के कलाकारों की लंगा गायन और चकरी नृत्य की प्रस्तुति भी पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल रही। अलग-अलग राज्यों के नृत्य, संगीत और गायन के जरिए दर्शकों को देश की जनजातीय और लोक परंपराओं की विविधता देखने को मिली।

ये भी पढ़ें :  जेल में बंद गैंगस्टर राजेश मिश्रा के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद, पुलिस 22 घंटे तक गिनती करती रही

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्सव स्थल पर शिल्प मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। यह मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए शिल्पकारों की ओर से तैयार जनजातीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। मेले के माध्यम से लोगों को पारंपरिक शिल्प देखने, शिल्पकारों से जुड़ने और उनकी कला को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दीं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *