Breaking
24 Nov 2026, Tue

सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद अलर्ट प्रशासन, शराब दुकानों के बाहर हो रही जांच

सागर

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. शराब से होने वाले खतरों को रोकने के लिए प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है. इसके तहत शराब दुकानों के ठीक सामने टीमें तैनात की गई हैं, जो शराब पीने वालों का मौके पर ही हेल्थ टेस्ट और काउंसलिंग कर रही हैं। 

सागर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला है. इस अभियान के अंतर्गत सागर शहर के साथ-साथ देवरी, रहली, बीना और खुरई में वाइन शॉप के बाहर स्पेशल शिविर लगाए गए। 

इन केंद्रों पर कुल 97 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जांच के दौरान लोगों को ज्यादा शराब पीने से शरीर पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया गया और उन्हें जरूरी मेडिकल एडवाइस भी दी गई। 

शराब पीने वालों को जागरुक करने की मुहिम
जिला प्रशासन का कहना है कि इस विशेष अभियान का मकसद ज्यादा शराब पीने वाले लोगों को जागरूक करना है. इसके जरिए उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति का सही आकलन किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की शारीरिक समस्या सामने आने पर उन्हें समय रहते सही इलाज मुहैया कराया जा सके। 

ये भी पढ़ें :  IPS अजय पाल शर्मा को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मतदान तक नहीं हटाए जाएंगे

डॉक्टरों ने ठेकों के बाहर लगाया कैंप
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो सागर जिले के बीना के आगासौद रोड के गांधी चौराहे वाले ठेके का बताया जा रहा है यहां आबकारी विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सोमवार को बीना के आगासौद रोड स्थित गांधी चौराहा शराब दुकान पर आबकारी विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ शराब खरीदने आने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप किया। इस दौरान लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए गए, जिनकी मदद से किडनी, लिवर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाएगी।

दारू पीने से पहले दवा, अनोखी और असरदार पहल
इस अनोखी और असरदार पहले के बारे में आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देश पर शराब पीने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

जहरीली शराब से करीब दो दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट
दरअसल, सागर जिला पिछले दिनों जहरीली शराब से हुई मौतों की वजह से देशभर में चर्चा में रहा था। जिले में जहरीली शराब के सेवन से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने का मामला सामने आया था। इसके बाद शराब के सेवन और उससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कबीरधाम में व्यापारी ने रेटिंग और टास्क में सात लाख रुपये गवांए, पुलिस से अब लगाई साइबर ठगी की गुहार

दो दिन में 147 लोगों की जांच
वहीं सोमवार को सागर, देवरी, रहली, खुरई और बीना में 97 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. इस तरह दो दिनों में कुल 147 लोगों की जांच हो चुकी है. डॉक्टरों की टीम लोगों की शारीरिक स्थिति का आकलन कर रही है. जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर दिखाई दे रहे हैं, उनके ब्लड सैंपल भी लिए जा रहे हैं. जांच के दौरान लोगों के मोबाइल नंबर भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद उनसे संपर्क किया जा सके। 

शराब का सेवन कैसे करें? दी जा रही समझाईश
डॉक्टर उन्हें शराब छोड़ने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही यह भी समझाया जा रहा है कि शराब पीते हैं, तो खाली पेट न पिएं और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. प्रशासन की ओर से सरकारी दुकानों से ही शराब खरीदने की सलाह भी दी जा रही है. कुल मिलाकर प्रशासन ने शराब की दुकानों को ही स्वास्थ्य जांच केंद्र में तब्दील कर दिया है. शराब बेचने की व्यवस्था के बीच अब शराब पीने वालों की सेहत का भी हिसाब रखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में राधा स्वामी डेरे पहुँचे

हालांकि, इस अनोखे प्रयोग का असर कितना होगा, यह आने वाला वक्त बताएगा. फिलहाल MP के इस मॉडल ने एक सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि शराब से होने वाले नुकसान का इलाज शराब के ठेके पर डॉक्टर बैठाकर किया जा सकता है क्या?

प्रशासन ने बताया है कि लोगों की जान बचाने के लिए स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की ये संयुक्त मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। 

जहरीली शराब कांड के बाद बढ़ी सख्ती
बता दें कि बीते कुछ महीनों के दौरान सागर जिले में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है. इन घटनाओं के बाद से ही स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश था. मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर भी कड़ा रुख अपनाया गया और जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी थी. प्रशासन की इस ताजा कवायद को भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *