Breaking
24 Nov 2026, Tue

PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी फोन से ऐसे करें चेक, एक्सपायर होने पर कट सकता है चालान

    नई दिल्ली
अगर आपके पास कार या बाइक है, तो यह खबर आपके काम की है. गाड़ी चलाते समय सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस रखना ही जरूरी नहीं है. आपके पास वैलिड PUC सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. PUC यानी Pollution Under Control सर्टिफिकेट यह बताता है कि आपकी गाड़ी से निकलने वाला धुआं तय नियमों के अंदर है या नहीं। 

लेकिन कई लोग PUC बनवाने के बाद उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना भूल जाते हैं. ऐसे में अगर सर्टिफिकेट की वैलिडिटी खत्म हो गई और आप गाड़ी लेकर सड़क पर निकल गए, तो आपका चालान कट सकता है। 

ये भी पढ़ें :  TMC में बगावत से ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बड़े नेताओं के जाने के बाद कितनी बची राजनीतिक ताकत?

अच्छी बात यह है कि अब आपको इसकी जानकारी लेने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल से घर बैठे PUC की एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं। 

फोन से ऐसे चेक करें PUC की वैलिडिटी
PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट चेक करने के लिए आपको Parivahan की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपनी गाड़ी का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं। 

    सबसे पहले मोबाइल या लैपटॉप में Parivahan की आधिकारिक PUC वेबसाइट खोलें.
    यहां PUC Certificate से जुड़ा ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
    अब अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर यानी नंबर प्लेट का नंबर डालें.
    इसके बाद गाड़ी के चेसिस नंबर के आखिरी 5 कैरेक्टर दर्ज करें.
    अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाला CAPTCHA कोड भरें.
    सारी जानकारी भरने के बाद PUC Details के ऑप्शन पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें :  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर ने अवधपुरी में किया सड़कों का निरीक्षण

इसके बाद आपकी गाड़ी के PUC सर्टिफिकेट की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी. यहां आप इसकी वैलिडिटी और एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं। 

PUC की वैलिडिटी भी कर लें चेक
PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी हर गाड़ी के लिए एक जैसी नहीं होती. यह गाड़ी के एमिशन स्टैंडर्ड और उसकी उम्र पर निर्भर करती है. इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने सर्टिफिकेट पर लिखी आखिरी तारीख जरूर देख लें। 

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

अगर आपके PUC की वैलिडिटी खत्म होने वाली है, तो समय रहते नया सर्टिफिकेट बनवा लें. इससे आपको सड़क पर गाड़ी चलाते समय परेशानी नहीं होगी और बेवजह चालान कटने का डर भी नहीं रहेगा। 

एक जरूरी बात: PUC सर्टिफिकेट की एक्सपायरी डेट चेक करने के लिए किसी अनजान वेबसाइट का इस्तेमाल न करें. हमेशा सरकारी Parivahan पोर्टल पर ही अपनी गाड़ी की जानकारी चेक करें। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *