Breaking
24 Nov 2026, Tue

राजनांदगांव में आज से प्रसिद्ध मोहारा मेला शुरू, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

राजनांदगांव.

जिले के प्रसिद्ध मोहारा मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दो दिवसीय मेले का आयोजन आज से शुरू हो गया है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवनाथ नदी के मोहारा घाट पहुंचकर पुण्य स्नान करेंगे।

धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़े इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 25 नवंबर को मेले का समापन होगा। मेला को लेकर उत्साह का माहौल है, लेकिन मौसम में अचानक आए परिवर्तन के कारण व्यापारी काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। घाट पर स्नान के लिए आवश्यक इंतजाम करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  IAS राणा की महिला समूहों से भेंट, सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिलें में भी धागाकरण प्रशिक्षण प्रारंभ करने के निर्देश दिये, रेशम एवं धागाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण

बिजली व्यवस्था से लेकर रोशनी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। नदी घाट पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, ताकि स्नान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विभिन्‍न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। घाट पर दुकानों और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए बोली भी लगाई गई है। इससे मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : हिंदी पखवाड़े ने उभारी विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहरा घाट में पुण्य स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। सुबह से ही घाट पर धार्मिक गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इस बार भी गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। गोताखोरों की देखरेख में ही लोग स्नान करेंगे।

ये भी पढ़ें :  देवेंद्र यादव के खिलाफ कोर्ट में 550 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
मेले के दौरान शाम में मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है. इस वर्ष भी दो दिन सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमें 23 को सोनहा बादर एवं 24 को लोकधारा के कलाकार छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतसंगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *