Breaking
25 Nov 2026, Wed

मेट्रो से 50 हजार से ज्यादा का सामान ले जाना हुआ आसान, अब ई-वे बिल की सुविधा

लखनऊ
 मेट्रो नेटवर्क से जुड़े कानपुर समेत देश के बड़े शहरों के कारोबारियों के लिए जीएसटी नेटवर्क ने नियमों में अहम बदलाव किया है. अब व्यापारियों को मेट्रो रेल के जरिए कीमती सामान एक बाजार से दूसरे बाजार या सीधे ग्राहक तक पहुंचाने पर ई-वे बिल बनाने की सुविधा मिल गई है. साथ ही, वे इस आवाजाही पर इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी का लाभ भी ले सकेंगे. जीएसटीएन ने सीजीएसटी नियम 138(2ए) में संशोधन के तहत ई वे बिल के पार्टबी में परिवहन के पांचवें माध्यम के रूप में मेट्रो रेल को जोड़ा गया है.

अब तक 50,000 रुपये या उससे अधिक मूल्य के सामान की आवाजाही के लिए ई-वे बिल बनाते समय सिर्फ सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग के विकल्प ही थे. कई व्यवस्थाओं में गाड़ी संख्या दर्ज करना जरूरी होता था, लेकिन मेट्रो का कोई अलग रजिस्टर्ड वाहन नंबर न होने और पोर्टल पर विकल्प न मिलने से कारोबारियों को वैध रिकॉर्ड दिखाने में तकनीकी दिक्कतें आती थीं.

ये भी पढ़ें :  यूपी डायलॉग - चैप्टर 2’ में जुटे 200 से अधिक युवा, उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर प्रयागराज में हुआ मंथन

 वेब पोर्टल पर सुविधा शुरू
जीएसटीएन की एडवाइजरी के मुताबिक, वेब पोर्टल के जरिए सीधे ईवे बिल बनाने और पहले से बने बिलों में परिवहन से जुड़ी जानकारी अपडेट करने का विकल्प लाइव हो गया है. मेट्रो रेल के जरिए माल भेजने पर संबंधित ट्रांसपोर्ट डॉक्यूमेंट नंबर दर्ज करना जरूरी किया गया है. जो बड़े कारोबारी और ट्रांसपोर्टर अपने बिलिंग या ईआरपी सॉफ्टवेयर को एपीआई (API) के जरिए से सीधे जीएसटी पोर्टल से जोड़ते हैं, उनके लिए यह सुविधा फिलहाल सैंडबॉक्स एनवायरनमेंट में उपलब्ध कराई गई है. लाइव एपीआई सिस्टम में इसे कब से शुरू किया जाएगा, इसकी घोषणा अलग से की जाएगी.

ये भी पढ़ें :  यूपी में शहरी विस्तार की तैयारी: नई जनगणना के बाद तय हुई सीमा विस्तार की सहमति

जांच के डर से मिलेगी मुक्ति
कर विशेषज्ञों के मुताबिक, मेट्रो में भारी माल की ढुलाई के बजाय अक्सर व्यापारी या उनके प्रतिनिधि बैग या पार्सल में कम वजनी लेकिन अधिक कीमत का सामान लेकर सफर करते हैं. पहले ईवे बिल का स्पष्ट विकल्प न होने पर स्टेशन के बाहर मोबाइल स्क्वाड की जांच में सामान रोके जाने या बाद में बिक्री के समय परिवहन के जरिए सवाल उठने की आशंका बनी रहती थी. इसलिए नए प्रावधान के बाद कारोबारियों के पास सामान की आवाजाही का पुख्ता और वैध दस्तावेज रहेगा. इसका सबसे अधिक लाभ ज्वैलर्स, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेताओं, छोटे बड़े व्यापारियों और कुरियर एजेंटों को मिलेगा, जो मेट्रो से 50,000 रुपये या उससे अधिक मूल्य का सामान साथ ले जाते हैं.

ये भी पढ़ें :  प्रशासन का भू-रिकार्ड गड़बड़, भोपाल में ही 30 हजार लोग हैं पटवारी, तहसीलदार के चक्कर लगाने को मजबूर

सामानों की आवाजाही के लिए तैयार किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक चालान ही ईवे बिल कहलाता है. सामान्य तौर पर 50,000 रुपये से अधिक मूल्य के सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान या दूसरे राज्य में ले जाने के लिए यह जरूरी होता है. इससे माल के वैध परिवहन की पुष्टि होती है, कर चोरी पर रोक लगती है और कारोबारियों का आईटीसी क्लेम सुरक्षित रहता है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *