Breaking
23 Nov 2026, Mon

देव दीपावली पर क्यों धरती पर आते हैं देवी-देवता? जानिए भगवान शिव और त्रिपुरासुर की कथा

Dev Deepawali 2026: हिंदू धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन काशी के घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठते हैं. धार्मिक मान्यता है कि देव दीपावली पर देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और गंगा किनारे दीप जलाकर उत्सव मनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर देवताओं के धरती पर आने की यह परंपरा क्यों शुरू हुई? दरअसल, इसके पीछे भगवान शिव और त्रिपुरासुर से जुड़ी एक दिलचस्प पौराणिक कथा है. आइए जानते हैं इस कथा के बारे में.

देव दीपावली पर धरती पर आते हैं देवी-देवता
पौराणिक कथा के अनुसार, देव दीपावली का संबंध भगवान शिव की एक बड़ी विजय से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि प्राचीन समय में त्रिपुरासुर नाम का एक शक्तिशाली असुर था. उसने अपनी ताकत के बल पर तीन नगरों पर अधिकार कर लिया था. इन नगरों को त्रिपुर कहा जाता था. त्रिपुरासुर के आतंक से देवी-देवता और धरती के लोग परेशान थे. उसका अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा था.

ये भी पढ़ें :  श्रेया घोषाल कुछ खास करने वाली हैं, तैयारी का वीडियो किया शेयर

इससे परेशान होकर सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे और उनसे रक्षा करने की प्रार्थना की. देवताओं की पुकार सुनकर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का अंत करने का फैसला किया. इसके बाद भगवान शिव ने अपने दिव्य अस्त्र से त्रिपुरासुर के तीनों नगरों का नाश कर दिया. इस विजय के बाद भगवान शिव को त्रिपुरारी नाम से भी जाना जाने लगा.

ये भी पढ़ें :  अखिलेश राज में सपा कार्यकर्ताओं के घरों की महिलाओं को भी डर लगता था, ओपी राजभर ने बोला तीखा हमला

भगवान शिव की जीत पर देवताओं ने मनाई थी दिवाली
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव ने कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर त्रिपुरासुर का वध किया था. इस जीत से सभी देवता बेहद प्रसन्न हुए. उन्होंने भगवान शिव के सम्मान में दीप जलाए और उत्सव मनाया. इसी खुशी में स्वर्ग के देवताओं ने धरती पर आकर दीपदान किया था. मान्यता है कि तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाने लगी. कहा जाता है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर आकर दीप जलाते हैं. इसी वजह से इसे देवताओं की दिवाली कहा जाता है.

काशी में क्यों खास है देव दीपावली?
देव दीपावली का सबसे भव्य नजारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देखने को मिलता है. काशी को भगवान शिव की नगरी माना जाता है. यहां कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा के घाटों पर हजारों-लाखों दीप जलाए जाते हैं. पूरा घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठता है. इस दौरान गंगा आरती, दीपदान और विशेष पूजा का आयोजन भी किया जाता है.

ये भी पढ़ें :  अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग

मान्यता है कि देव दीपावली पर गंगा में स्नान और दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. भक्त इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. कई लोग अपने घरों में भी दीप जलाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *