Breaking
23 Nov 2026, Mon

CM विष्णुदेव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 23 नवंबर को कोंडागांव और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जशपुर से दोपहर रायपुर आयेंगे। इसके बाद कोंडागांव जिले के धनोरा के लिए रवाना होंगे। यहां राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव में शिरकत करेंगे।

दोपहर 3:35 बजे धनोरा से रायपुर पहुचेंगे। शाम 4:45 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जाएंगे। मानव तस्करी और घरेलू हिंसा विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में भाग करेंगे।  शाम 6 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।

ये भी पढ़ें :  अपर कलेक्टर विनायक शर्मा को सौंपी गई भरतपुर न्यायालय की नई जिम्मेदारी

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष आज कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी आज पहली बार रायपुर पहुंचे। पदग्रहण करने के बाद पहली बार वो छत्तीसगढ़ पहुंचे। जोशी का रायपुर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। साइंस कॉलेज में खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। रावतपुरा विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें :  CM साय आज करेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री का भी दौरा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पीसी आज
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता लेंगे।

दीपक बैज का बेमेतरा दौरा
पीसीसी चीफ दीपक बैज आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वह नगर पंचायत मारो में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। 

ये भी पढ़ें :  खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा: CM साय की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रवीण तोगड़िया
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया 23 नवंबर से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। 23 नवंबर को रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। बैठक में हिंदू हेल्पलाइन, हनुमान चालीसा केंद्र की समीक्षा करेंगे। दोपहर में एक प्रेस वार्ता लेंगे, फिर रायगढ़ जाएंगे। रायगढ़ और अंबिकापुर प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे। यहां से दिल्ली जायेंगे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *