Breaking
23 Nov 2026, Mon

दिल्ली जल बोर्ड 73 हजार करोड़ के घाटे से उबरेगा? पांच बेशकीमती प्रॉपर्टी के रीडिवेलपमेंट की तैयारी

नई दिल्ली
लंबे समय से घाटे में चल रहे जल बोर्ड ने अपने 73,000 करोड़ से अधिक के घाटे की भरपाई के लिए अपने हेडक्वॉर्टर और स्टाफ क्वॉर्टर्स के कमर्शियल रीडिवेलपमेंट का प्लान बनाया है। सभी की कीमतऔर उसे डिवेलप करने के लिए एक ट्रांजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। जिन प्रॉपर्टी को रीडिवेलप करने का प्लान है, उसमें झंडेवालान स्थित जल बोर्ड मुख्यालय (वरुणालय), हैदरपुर स्थित स्टाफ क्वॉर्टर वरुण निकेतन, आराम बाग स्थित सिंगल स्टोरी क्वॉर्टर्स, रिठाला स्थित वरुण कुंज और लाजपत नगर के जल विहार में बना स्टाफ क्वॉर्टर शामिल है।

जल बोर्ड की 5 प्रॉपर्टी का होगा रीडिवेलपमेंट, नियुक्त होगा अडवाइजर
जल बोर्ड के अफसरों के अनुसार जल बोर्ड की 5 प्रॉपर्टी को रीडिवेलपमेंट के लिए चिह्नित किया गया है। इस प्रस्ताव पर अगस्त में ही मंजूरी दे दी गई है। अब पांचों प्रॉपर्टी का असेसमेंट कराने के लिए अडवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। अडवाइजर प्रॉपर्टी और बिल्डिंग का सत्यापन करेगा। इसके अलावा प्रॉपर्टी का फिजिकल सर्वे और जीआईएस मैपिंग भी कराई जाएगी। सभी प्रॉपर्टी को किस मॉडल पर रीडिवेलप किया जाए, यह सुझाव भी ट्रांजेक्शन एडवाइजर को ही देना होगा। इससे रेवेन्यू में कितना इजाफा होगा, इसका भी मूल्यांकन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले को चालानी कार्रवाई के लिये मिली पीओएस मशीनें

रीडिवेलपमेंट वाली प्रॉपर्टी का एरिया
    26,620 वर्ग मीटर झंडेवालान स्थित जल बोर्ड मुख्यालय का एरिया
    1922 वर्ग मीटर आराम बाग सिंगल स्टोरी स्टाफ क्वॉर्टर का एरिया
    32010 वर्ग मीटर हैदरपुर स्थित वरुण निकेतन स्टाफ क्वॉर्टर का एरिया
    3205.68 वर्ग मीटर लाजपत नगर के जल विहार स्टाफ क्वॉर्टर का एरिया

ये भी पढ़ें :  चीन जैसा मॉडल अपनाएगी दिल्ली? धुंध और स्मॉग खत्म करने की बड़ी योजना तैयार

सिंगल स्टोरी स्टाफ क्वॉर्टर को बनाया जाएगा हाईराइज
अफसरों के अनुसार पहाड़गंज के पास आराम बाग में दो जगह सिंगल स्टोरी स्टाफ क्वॉर्टर्स हैं। यहां पर हाईराइज़ बिल्डिंग बनाई जा सकती है। इसमें अधिक स्टाफ को घर मिल सकेगा। बाकी एरिया का कमर्शियल इस्तेमाल होगा। इसी तरह से हैदरपुर, रिठाला और लाजपत नगर के स्टाफ क्वॉर्टर को भी डिवेलप किया जाएगा।

DJB की बेशकीमती जमीन बेचना चाह रही सरकार: AAP
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जल बोर्ड की जमीनों से राजस्व बढ़ाने के लिए अडवाइजर नियुक्त करने के प्रस्ताव को लेकर बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या सरकार बोर्ड की बेशकीमती जमीन बेचना चाह रही है?

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

जल बोर्ड की जमीन बेचने की तैयारी का भारद्वाज ने लगाया आरोप
भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि वे जल बोर्ड को मुनाफे में लाएंगे। अब ऐसा लगता है कि उनकी योजना ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर और झंडेवालान जैसे इलाकों में दिल्ली जल बोर्ड की बेशकीमती जमीन बेचने की है। उन्होंने कहा कि बार-बार डेडलाइन बढ़ाए जाने के बावजूद, डीजेबी की बिलिंग योजना फ्लॉप रही है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *