Breaking
23 Nov 2026, Mon

2027 में मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की मौज, 121 छुट्टियां और सिर्फ 244 दिन खुलेंगे दफ्तर

भोपाल 

 मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों की 2027 में खासी मौज रहेगी। नए साल में उन्हें खूब छुट्टियां मिलेंगी। हाल ये है कि सालभर में केवल 244 दिन ही ऑफिस खुले रहेंगे। बाकी दिन सार्वजनिक और सामान्य छुट्टियां रहेंगी। साल 2027 के लिए मध्यप्रदेश सरकार के अवकाश के दिनों का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय भेज दिया गया है। साल 2027 के लिए सार्वजनिक और सामान्य छुट्टियों का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों में 5-डे वर्किंग (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था को पहले की तरह ही लागू रखने का प्रस्ताव है।

सूत्रों के मुताबिक 2027 में राज्य के सरकारी अमले को कुल 121 दिन का अवकाश मिलेगा। इस प्रकार प्रदेश के सरकारी ऑफिस साल के 365 दिनों में से महज 244 दिन ही खुले रहेंगे। साल के 12 महीनों में से कर्मचारियों, अधिकारियों के करीब 4 माह तो छुट्टियों में ही बीत जाएंगे।

3 छुट्टियां कम, रविवार के कारण घटे अवकाश
2027 में इस साल 2026 की तुलना में 3 सार्वजनिक अवकाश कम होंगे। प्रमुख राष्ट्रीय पर्व और त्योहार रविवार के दिन पड़ने के कारण यह अवकाश घट रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  मैहर में ईएसआईसी–ईपीएफओ का संयुक्त सेमिनार का आयोजन, स्प्री 2025 योजना की दी गई जानकारी

मध्यप्रदेश में 5-डे वर्किंग सिस्टम लागू है। इसके अंतर्गत सरकारी ऑफिसों में सोमवार से शुक्रवार तक काम होता है। सप्ताह के शेष 2 दिन शनिवार और रविवार को अवकाश रखा जाता है।

केंद्र सरकार 2027 के लिए पहले ही अवकाश कैलेंडर घोषित कर चुकी है। इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अनिवार्य अवकाश तय किए गए हैं। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को निर्बंधित अवकाश के तहत अपने पसंदीदा दो दिनों की छुट्टी भी देगी। इस कैलेंडर में केंद्रीय कार्यालयों में गणतंत्र दिवस से लेकर क्रिसमस तक राष्ट्रीय पर्वों, विभिन्न धर्मों और समुदायों के त्योहारों को शामिल करते हुए अनिवार्य अवकाश दिए गए हैं। ईद-उल-फितर, बकरीद और मुहर्रम जैसे त्योहारों के अवकाश आवश्यकतानुसार बदले जा सकेंगे।

नियमानुसार साप्ताहिक अवकाश पर सार्वजनिक छुट्टी पड़ने पर उसकी जगह कोई और दिन अवकाश नहीं दिया जा सकता। इधर बैंकों के अवकाश के नियम अलग होते हैं। बैंक की छुट्टियां वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों के अनुसार घोषित की जाती हैं।

बैंक के साथ ही स्कूल के अवकाश भी राज्य सरकार की सूची से अलग होते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग अपनी अवकाश सूचियां खुद जारी करता है। चार अवकाश एक दिन खिसक सकते हैं: ईद-उल-फ़ित्र, ईद-उल-ज़ुहा, मुहर्रम और मिलाद-उन-नबी। इन पर्वों के अवकाश चांद दिखने पर निर्भर होते हैं।

ये भी पढ़ें :  होली पर यात्रियों को राहत, इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

2026 से 3 सार्वजनिक छुट्टियां कम, 4 त्योहार रविवार को
साल 2026 की तुलना में 2027 में 3 सार्वजनिक छुट्टियां कम मिलेंगी। इसका कारण यह है कि 4 प्रमुख राष्ट्रीय पर्व और त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिल पाएगा।

छुट्टियों का गणित: 365 में से 121 दिन आराम

साल 2027 में मिलने वाली 121 छुट्टियों में शामिल हैं,,,

    शनिवार: 52 दिन
    रविवार: 52 दिन
    सामान्य/सार्वजनिक अवकाश: 17 दिन
    ऐच्छिक (ऑप्शनल) अवकाश: कर्मचारियों को 62 ऐच्छिक अवकाशों की लिस्ट दी गई है, जिनमें से वे अपनी पसंद के 3 अवकाश चुन सकते हैं।

लॉन्ग वीकेंड: मार्च, अप्रैल में सबसे ज्यादा मौका

2027 में घूमने फिरने की योजना बनाने वाले कर्मचारियों के लिए मार्च और अप्रैल में कई शानदार मौके आ रहे हैं।

मार्च में 2 छुट्टी पर 9 दिन का बंपर ब्रेक (20 से 28 मार्च)

ये भी पढ़ें :  देशज समारोह में हुई बुंदेलखंड जनपद के लोकगीतो की प्रस्तुति

अगर आप 23 मार्च (मंगलवार) और 25 मार्च (गुरुवार) की कैजुअल लीव ले लेते हैं, तो आपको लगातार 9 दिन की छुट्टी मिलेगी।

अवकाश नियमों में बदलाव: चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों के लिए नियम कैलेंडर के साथ-साथ अवकाश नियमों ( मप्र सिविल सर्विस लीव रूल्स, 1977) में भी 1 जनवरी 2026 से महत्वपूर्ण बदलाव लागू हैं।

    चाइल्ड केयर लीव: महिला कर्मचारियों को मिलने वाले 730 दिनों के संतान पालन अवकाश (CCL) के पहले 365 दिनों में 100% वेतन मिलेगा, जबकि अगले 365 दिनों में केवल 80% वेतन दिया जाएगा।
    अवकाश की सीमा: एक साल में अधिकतम 3 बार CCL लिया जा सकेगा। हालांकि, सिंगल मदर (एकल महिला कर्मचारी) को साल में 6 बार तक यह अवकाश लेने की विशेष छूट दी गई है। यह 18 वर्ष तक की संतान के लिए मान्य होगा।
    शिक्षकों को राहत: प्रदेश के 4.5 लाख से अधिक शिक्षकों को अब वर्ष में 10 दिन के अर्जित अवकाश (Earned Leave) की पात्रता दे दी गई है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *