Breaking
23 Nov 2026, Mon

दुर्ग में 22 हजार वाहन मालिकों को ई-चालान का नोटिस, भुगतान नहीं किया तो कार्रवाई

भिलाई नगर.

दुर्ग जिले में 22 हजार वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने टैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। उन्हें जुर्माना राशि के रुप में करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए का ई-चालान भुगतान बकाया है, लेकिन वे इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे है। तय समय सीमा बीतने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अब उन्हें नोटिस जारी किया है।

ट्रैफिक एएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। साथ-साथ मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत पूर्व में जारी किए गए ई-चालान हैं। जिन वाहन मालिकों ने अब तक अपने ई-चालान का भुगतान नहीं किया गया है, उन्हें यातायात पुलिस दुर्ग ने नोटिस जारी कर चालान पेड करने के लिए सूचित किया जा रहा है। वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी किए जा रहे नोटिस में क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराया है। वाहन मालिक अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर शासकीय ई-चालान वेबसाइट पर. पहुंचकर ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बकाया चालान का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आम नागरिकों की सुविधा के लिए दुर्ग पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर ईचालान भुगतान की संपूर्ण प्रक्रिया का वीडियो भी अपलोड किया गया है। इससे वाहन मालिक घर बैठे भुगतान करने की प्रक्रिया समझ सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  MBBS सीटों पर बड़ा अपडेट! NEET सीट मैट्रिक्स से भी बढ़ीं मेडिकल सीटें, केंद्र ने जारी किया नया ब्योरा

यातायात पुलिस दुर्ग ने विगत 2 माह में लगभग 22 हजार नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में अब तक कुल ,73,677 ई-चालान जारी किए गए हैं। इनमें से लगभग 24,000 ई-चालानों का भुगतान वाहन मालिकों द्वारा किया जा चुका है।
यातायात पुलिस दुर्ग ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन मालिकों द्वारा नोटिस प्राप्त होने के बाद भी लंबे समय तक बकाया ई-चालान का भुगतान नहीं किया जाएगा। उनके वाहनों का विवरण एवं प्रकरण परिवहन विभाग को प्रेषित किया जाएगा तथा नियमानुसार संबंधित वाहनों के सर्विस रिकॉर्ड ब्लॉक कराने की कार्रवाई की जाएगी। बिना हेलमेट वाहन चलाते 84 हजार पर कार्रवाई भिलाइनगर। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बिना हेलमेट 84 हजार और शराब पीकर 24 सौ वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं 2502 तेज गति एवं 722 लापरवाही पूर्वक वाहन चालाने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *