Breaking
23 Nov 2026, Mon

अगले 20 साल में बदल जाएगी यूपी की तस्वीर, 60% तक पहुंचेगा शहरी दायरा

 लखनऊ
प्रदेश को विकसित बनाने और वर्ष 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को छह ट्रिलियन डॉलर का आकार देने की कोशिश के तहत अगले दो दशक में ग्रामीण व शहरी भू-भाग में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। अभी प्रदेश के 75.46 प्रतिशत भू-भाग में विस्तारित ग्रामीण क्षेत्र का दायरा तब सिमटकर 40 प्रतिशत पर आने का अनुमान है, जबकि शहरी क्षेत्र 24.54 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत होने की संभावना है।

‘विकसितयूपी@2047’ विजन डॉक्यूमेंट के तहत आगामी 20 वर्षों में विश्व के शीर्ष 100 शहरों में प्रदेश के तीन शहरों को शामिल कराने का लक्ष्य भी रखा गया है। विजन डाक्यूमेंट के मुताबिक उप्र को विकसित बनाने के लिए शहरों के विस्तार के साथ क्षेत्र आधारित आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  MP में ट्रांसफर पर लगी रोक हटी, मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति-2026 को दी मंजूरी

बुनियादी ढांचे, आवास, परिवहन और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान रहेगा। वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज सहित छह क्षेत्रीय आर्थिक केंद्र विकसित किए जाएंगे। क्षेत्रीय नियोजन के जरिये विनिर्माण, लाजिस्टिक्स, पर्यटन, कृषि तकनीकी और वेलनेस क्षेत्रों को मजबूत किया जाएगा।

मेट्रो, रैपिड रेल और इलेक्ट्रिक बसों का होगा विस्तार
लखनऊ को केंद्र में रखकर विकसित हो रहे राज्य राजधानी क्षेत्र को मॉडल महानगरीय क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी शहरी क्षेत्रों में जीआइएस सक्षम मास्टर प्लान लागू होंगे। इनके माध्यम से मिश्रित भूमि उपयोग, सार्वजनिक परिवहन केंद्रित विकास, डिजिटल एकीकरण और जलवायु अनुकूल शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान : प्रदेशवासियों से मिले 21.5 लाख सुझाव

विकसित भूखंडों का बैंक बनाया जाएगा और बुनियादी ढांचे तथा किफायती आवास के लिए जमीन आरक्षित होगी। उच्च गुणवत्ता वाली सार्वजनिक सुविधाओं और हरित क्षेत्रों से युक्त नई टाउनशिप भी विकसित की जाएंगी। शहरों में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ विरासत आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। जाम और प्रदूषण कम करने के लिए एकीकृत परिवहन नेटवर्क बनाया जाएगा।

शहरी क्षेत्रों में बढ़ाए जाएंगे किफायती आवास
कम कार्बन उत्सर्जन वाले और आर्थिक रूप से एकीकृत शहरी विकास को बढ़ावा देने के तहत मेट्रो, रैपिड रेल, इलेक्ट्रिक बसों और ईवी कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। यातायात प्रबंधन में एआई, रियल टाइम ट्रैकिंग और जलवायु अनुकूल परिवहन व्यवस्थाओं का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  झांसी: ट्रेन से गिरकर बेटे की मौत, अंतिम संस्कार के लिए चंदे पर टिकी पिता की उम्मीद

दिल्ली-लखनऊ-प्रयागराज-वाराणसी और लखनऊ-अयोध्या को जोड़ने वाले हाई स्पीड रेल नेटवर्क की योजना प्रस्तावित है। एनसीआर में आर्बिटल रेल कारिडोर बनाया जाएगा। झुग्गी मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के तहत शहरी क्षेत्रों में किफायती आवास बढ़ाए जाएंगे।

आवासीय योजनाओं में हरित भवन, गर्मीरोधी सामग्री आदि तकनीक शामिल होगी। सभी जिलों में न्यूनतम एक शहरी विकास प्राधिकरण स्थापित करने का प्रस्ताव भी है। नागरिक सेवाओं का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण होगा। शहरीकरण से कृषि भूमि कम होने की चुनौती से निपटने और कृषि उत्पादकता को वैश्विक स्तर पर ले जाने का व्यापक रोडमैप भी बनाया गया है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *