Breaking
23 Nov 2026, Mon

राजस्थान में ट्रेन पलटाने की साजिश! रेलवे ट्रैक पर रखा मिला लोहे का भारी टुकड़ा

जयपुर
जोधपुर में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को पलटाने की साजिश सामने आई है। जोधपुर के लोहावट के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे की पटरी का बड़ा टुकड़ा रखा मिला है। आशंका है कि असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को पलटाने के इरादे से इसे ट्रैक पर रखा था। हालांकि समय रहते ट्रेन चालक की नजर इस पर पड़ गई और बड़ा हादसा टल गया। चालक ने तुरंत ट्रेन रोककर आरपीएफ को सूचना दी। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  पारिवारिक रंजिश के चलते युवक का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में अपह्रत को बरामद कर दो किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार ट्रेन चालक ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का बड़ा टुकड़ा देखा तो तत्काल ट्रेन रोक दी। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे ट्रैक पर इस तरह लोहे का टुकड़ा मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरपीएफ और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि यह टुकड़ा किसने और किस उद्देश्य से ट्रैक पर रखा था।

ये भी पढ़ें :  सिविल अस्पताल हजीरा ग्वालियर में आईसीयू, सीटी स्कैन व अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों का हुआ लोकार्पण

अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर हुआ था ब्लास्ट
इससे पहले श्रीगंगानगर जिले में 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था। इस ब्लास्ट में पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर नष्ट हो गए थे। धमाका इतना तेज था कि स्लीपर के अंदर लगा सरिया बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिप भी पटरी से अलग हो गए थे। जानकारी के अनुसार, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद धमाका हुआ था। यह अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश थी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *