Breaking
24 Nov 2026, Tue

राजस्थान पंचायत चुनाव नतीजों से भाजपा में हलचल, मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

जयपुर
पंचायत से पार्लियामेंट तक चुनावी तालमेल और लगातार जीत का भाजपा का प्लान पंचायत चुनाव के नतीजों के साथ गड़बड़ा गया है। अब चर्चा केवल मंत्रिमंडल में फेरबदल या मंत्रियों के विभाग बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता और संगठन में बड़े स्तर पर सर्जरी की संभावित तैयारी तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, अब मंत्रियों, विधायकों, चुनाव प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा। उसके बाद कमजोर मंत्रियों की छुट्टी, नए चेहरों को मौका देने और विभागों में फेरबदल पर विचार होगा। राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी गंभीरता से मंथन होने की उम्मीद है। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छंटनी की तैयारी है।

ये भी पढ़ें :  आईपीएस मनीष शंकर शर्मा का निधन, स्पेशल डीजी रेल के पद पर थे, पिता रह चुके मप्र के पूर्व मुख्य सचिव

गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर में हुई सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा था कि- 'पंचायत से पार्लियामेंट' तक भगवा लहराना है और आगामी चुनावों में भाजपा को जीत दिलानी है।

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले फूली सांसें
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि, दौरा अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, लेकिन पंचायत चुनाव के नतीजों और प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक हालात को लेकर समीक्षा की चर्चाएं तेज हैं। अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले सत्ता और संगठन में सभी की सांसें फूली हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली एमओयू समीक्षा बैठक, 'निरंतर मॉनिटरिंग से धरातल पर उतरेगा निवेश'

पंचायतीराज चुनाव के नतीजे : भाजपा की हालत पस्त
पंचायतीराज चुनावों के नतीजों के अनुसार 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणामों में कांग्रेस ने न केवल अपना जनाधार बढ़ाया, बल्कि पंचायत समितियों में भी भाजपा से आगे निकल गई। पार्टियों के दावों के अनुसार, 24 में कांग्रेस को बहुमत मिला है तो भाजपा 5 जिलों में बहुमत में है। 1 जिले में रालोपा को बहुमत मिला है। 7 जिलों में बिना जोड़तोड़ सत्ता संभव नहीं है। पंचायत समितियों में भी कांग्रेस करीब 269 जगह प्रधान बनाने की स्थिति में है, जबकि भाजपा का आंकड़ा 73 के आसपास सिमटता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें :  प्राइवेट बस ने ऑटो को मारी जबरदस्त टक्कर, इलाज के दौरान दो की मौत

राज्य निर्वाचन आयोग ने 37 जिला परिषदों के 1275 और 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों के परिणाम घोषित किए। चुनाव में कुल 29,177 उम्मीदवार मैदान में थे और 2 करोड़ 48 लाख 63 हजार 783 मत डाले गए। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर और उप जिला प्रमुख के 26 नवंबर को होंगे। प्रधान के चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान के 28 नवंबर को होंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *