Breaking
24 Nov 2026, Tue

चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार

मनीला
फिलीपींस और चीन दक्षिण चीन सागर को लेकर आमने-सामने हैं। चीन ने फिलीपींस के खिलाफ आक्रामक सैन्य नीति अपनाई हुई है। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्र में कई बार भिड़तं भी हो चुकी है। इस कारण चीन अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को तेजी से बढ़ा रहा है। फिलीपींस के इस कदम में भारत सबसे बड़ा सहयोगी बनकर उभरा है। उसने पहले भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद की है। अब फिलीपींस कथित तौर पर दो और वेपन सिस्टम की खरीद पर विचार कर रहा है। अगर यह सौदा फाइनल हो जाता है तो भारत-फिलीपीस चीन के खिलाफ और करीब आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  तमिलनाडु: 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश का अनुमान

फिलीपींस भारत से कौन से हथियार खरीद रहा?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस कथित तौर पर भारत से आकाश एयर डिफेंस की पांच से ज्यादा रेजिमेंट खरीदने पर विचार कर रहा है। इससे फिलीपींस का एयर डिफेंस मजबूत होगा। इसके अलावा फिलीपींस की नजर भारत के पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर को खरीदने की भी तैयारी में है। पिनाका 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दाग सकता है, जो सटीकता के साथ एक बड़े हिस्से पर हमला करने में सक्षम है। हालांकि, फिलीपींस की तरफ से इन खरीदों पर अभी तक कोई
आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस ने विधेयक वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पेश करने का किया विरोध, लोकसभा में दिया नोटिस

ब्रह्मोस की भी अतिरिक्त यूनिट खरीदेगा फिलीपींस
फिलीपींस आने वाले दिनों में भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की और स्क्वाड्रन खरीदने की तैयारी में है। इसको लेकर भारत-फिलीपींस में बातचीत अडवांस स्टेज में है। इसकी पुष्टि फिलीपींस के डिफेंस सेक्रेटरी गिल्बर्टो टेओडोरो ने भी की है। इसके लिए फिलीपींस ने भारत के ब्रह्मोस एक्सटेंडेड रेंज की डिमांड भी की है। ब्रह्मोस एक्सटेंडेड रेंज पुरानी ब्रह्मोस मिसाइल की तुलना में 800 से 900 किलोमीटर की रेंज तक हमला करने में सक्षम है। इसे चीनी हमलों के खिलाफ फिलीपींस की रक्षात्मक तैयारियों में मील का पत्थर माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में आज मसीडी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन

पिनाका MBRL क्यों खरीद रहा फिलीपींस?
पिनाका MBRL की रेंज 38 से 40 किलोमीटर है। हालांकि फिलीपींस की चीन से सटी कोई जमीनी सीमा नहीं है। ऐसे में विशेषज्ञों को उम्मीद है कि फिलीपींस भारत से पिनाका MBRL चीन के जहाजों पर हमले के लिए खरीद रहा है। भले ही पिनाका MBRL ब्रह्मोस मिसाइल जितनी सटीक और तेज नहीं है, लेकिन यह एक बड़े इलाके में फैले दुश्मन के युद्धपोतों पर हमला करने में सक्षम है। यह ब्रह्मोस के मुकाबले काफी सस्ता भी है, जिससे फिलीपींस पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *