Breaking
22 Nov 2026, Sun

Stock Market Down: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; IT-टेक स्टॉक्स में भारी गिरावट

मुंबई 
बीते सप्ताह तेज उथल-पुथल के बाद भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में सप्ताह के पहले खराब शुरुआत हुई. मार्केट के दोनों इंडेक्स बुरी तरह टूटकर रेड जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 350 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरकर खुला. शुरुआती कारोबार में खासतौर पर टेक शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई. TCS Share, HCL Tech Share, Infosys Share बुरी तरह टूटे, तो वहीं Indigo Share, HUL Share और SBI का स्टॉक भी फिसल गया। 

सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही फिसले
शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट शुरू हो गई और जैसे-जैसे ट्रेड बढ़ा ये बढ़ती चली गई. BSE Sensex अपने पिछले शुक्रवार को बंद 78,009 की तुलना में फिसलकर 77,892 पर खुला और फिर तेज गिरावट लेते हुए 429 अंक टूटकर 77,579 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. NSE Nifty का हाल भी सेंसेक्स के जैसा ही रही और पिछले बंद 24,366 की तुलना में गिरावट लेकर रेड जोन में खुलने के बाद ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स भी 100 अंक से अधिक टूटकर 24,259 पर आ गया। 

ये भी पढ़ें :  शादी सीजन में LPG संकट, व्यावसायिक सिलेंडर की किल्लत से बढ़ी परेशानी

Tech-आईटी शेयरों में तेज गिरावट
शेयर मार्केट में रेड जोन में हो रहे कारोबार के दौरान खबर लिखे जाने तक बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा आईटी और टेक कंपनियों के शेयर फिसले. TCS Share (1.60%), Indosys Share (1.55%), HCL Tech Share (1.45%), Tech Mahindra Share (1.20%), Mphasis Share (3.10%) की गिरावट में ट्रेडिंग करते दिखे।  

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

ये शेयर भी ओपनिंग पर ही बिखरे
आईटी-टेक शेयरों के अलावा अन्य शेयरों की बात करें, तो मिडकैप में शामिल Voltas Share (2.60%), Phoenix Share (2%), Fortis Share (1.90%), IDFC First Bank Share (1.20%) फिसलकर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं लार्जकैप में शामिल HUL Share (1.40%), SBI Share (1.35%), M&M Share (1.30%) की गिरावट लिए हुए थे। 

बाजार में गिरावट के बड़े कारण
शेयर बाजार में गिरावट के बड़े कारणों की बात करें, तो मिडिल ईस्ट में युद्ध थमा है, लेकिन होर्मुज से तेल-गैस के जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकता है. अमेरिका और ईरान में शांति वार्ता पर बात आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है. इसके अलावा भारतीय करेंसी रुपया फिर डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 95.48 पर ओपन हुआ। 

ये भी पढ़ें :  आज रात सवा 8 बजे बंद होगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

इसके अलावा सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाले गिफ्ट निफ्टी सोमवार को शुरुआत से ही गिरावट में कारोबार करता नजर आया और खबर लिखे जाने तक Gift Nifty 130 अंक टूटकर रेड जोन में था। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *