Sunshine Pictures IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इश्यू, ₹360 तक प्राइस बैंड; GMP ने बढ़ाई उम्मीद

नई दिल्ली
इस हफ्ते कई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इन कंपनियों में सनसाइन पिक्चर्स आईपीओ (Sunshine Pictures IPO) भी एक है। कंपनी ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का साइज 282.14 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 48 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 30 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।

18 अगस्त को खुल रहा है आईपीओ
सनसाइन पिक्चर्स आईपीओ 18 अगस्त को खुल रहा है। निवेशकों के पास 20 अगस्त तक आईपीओ पर दांव लगाने का मौका रहेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 21 अगस्त को और बीएसई-एनएसई में लिस्टिंग 25 अगस्त को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें :  भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च होगी नई BMW F 450 GS, प्री-बुकिंग शुरू

कंपनी ने आईपीओ के लिए 342 रुपये से 360 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 41 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14760 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होता है। बता दें, GYR Capital Advisors Pvt ltd को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, बिग शेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।
 

ये भी पढ़ें :  IMD Rainfall Alert: कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय, इन राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का खतरा

ग्रे मार्केट में दहाड़ रही है कंपनी (Sunshine Pictures IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 53 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 14 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ ग्रे मार्केट में इस समय सबसे बेहतर स्थिति में है। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 17 रुपये था।

ये भी पढ़ें :  पीएमएवाई-जी योजना के तहत बने 2.68 करोड़ घरों में से 73 प्रतिशत महिलाओं के नाम : केंद्रीय मंत्री

कंपनी की वित्तीय स्थिति क्या है
सनसाइन पिक्चर्स की वित्तीय स्थिति काफी अच्छी है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का EBITDA 58.54 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 40.02 करोड़ रुपये रहा था।

क्या करती है कंपनी
नसाइन पिक्चर्स 2007 में शुरू हुई थी। मौजूदा समय में कंपनी टीवी सीरियल, वेबसीरीज का बनाने, प्रोडक्शन और मार्केटिंग आदि का काम सम्भालती है। फोर्स-2, कमांडो -2, हॉलीडे जैसे फिल्मों का प्रोडक्शन हुआ है।

इस आईपीओ से जुटाए 112.50 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल के लिए करेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment