शादी का झांसा देकर कैश-जेवर लूटे, बड़वानी में 24 घंटे में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार

 बड़वानी

 शादी का सपना दिखाकर रकम और जेवर ठगने वाले अंतरजिला गिरोह का बड़वानी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागलवाड़ी थाना क्षेत्र में हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपितों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 43 हजार रुपये नकद, बिना नंबर की बाइक और तीन मोबाइल सहित करीब 1.73 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।
शादी का झांसा देकर 2.25 लाख की ठगी

ये भी पढ़ें :  शताब्दी एक्सप्रेस में अब वंदे भारत जैसा डोर लॉकिंग सिस्टम, 10 सेकंड पहले बंद होंगे गेट

पुलिस के अनुसार फरियादी को शादी का झांसा देकर चांदी के आभूषण और 2.25 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद नागलवाड़ी थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।

महिला समेत पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंगा उर्फ सिंगालाल निवासी गोलाटी, धार, अरुण बामने निवासी बिठेर, खरगोन, राकेश चौहान निवासी रहीमपुरा, खरगोन, कालू परमार निवासी बयड़ीपुरा और कावेरीबाई पत्नी अरुण बामने को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अन्य सदस्यों की तलाश जारी

ये भी पढ़ें :  संतोष सुमन का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले‘मोदी युग में विपक्ष की हालत झालमुड़ी जैसी’

पुलिस के अनुसार यह अंतरजिला गिरोह है और इसके अन्य सदस्य भी वारदातों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही आरोपितों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसी तरह की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है या नहीं।
एसपी के निर्देशन में कार्रवाई

ये भी पढ़ें :  डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम नेता अहमद अल-शारा से मुलाकात की, प्रतिबंध हटाने का किया ऐलान

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, बालसमुद चौकी प्रभारी संजय शर्मा सहित पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपितों तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी अन्य वारदातों में संभावित संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment