राष्ट्रीय अधिवेशन में एमसीबी का गौरव बढ़ाया, शरण सिंह ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शरण सिंह की सहभागिता ने जिले का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

राजीव गांधी जयंती के अवसर पर शरण सिंह ने नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी के पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के योगदान को स्मरण करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।

ये भी पढ़ें :  कबाड़ का व्यवसायी के घर और दुकान की तलाशी में पुलिस टीम को मिले 22 लाख 30 हजार नकद

राष्ट्रीय अधिवेशन में पंचायती राज व्यवस्था, ग्रामीण विकास, स्थानीय स्वशासन तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

शरण सिंह की सक्रिय भागीदारी को कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण का परिचायक माना जा रहा है।
एमसीबी जैसे आदिवासी एवं ग्रामीण बहुल जिले से राष्ट्रीय स्तर के अधिवेशन में प्रतिनिधित्व करना निश्चित रूप से गौरव की बात है। शरण सिंह की यह सहभागिता न केवल उनके संगठनात्मक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि एमसीबी जिले की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  देखें Video : मात्र आधे घंटे के भीतर शराब पीकर ड्राइव करते 30 से ज़्यादा लोग पकड़ाये, तब कार्यवाही करते SP दुःखी मन से बोले-‘हम शराब पीकर गाड़ी चलाएंगे, तो हम…’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शरण सिंह की इस सहभागिता को जिले के लिए उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं संगठनात्मक भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment