Breaking
25 Nov 2026, Wed

रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री योगी के समक्ष हुआ एमओयू

रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत मुख्यमंत्री योगी के समक्ष हुआ एमओयू 

स्कूलों में कार्यरत रसोइयों व परिजनों को दो लाख रुपये की बीमा दुर्घटना सहायता दिलाने के लिए है यह अनुबंध   
 
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव व एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने अनुबंध का किया आदान-प्रदान 

मुख्यमंत्री के हाथों 11 रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े मानदेय का चेक व परिधान किट 

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में रसोइया सामाजिक सुरक्षा के तहत एमओयू हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (बेसिक/माध्यमिक शिक्षा) पार्थसारथी सेन शर्मा व एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने रसोइयों व उनके परिजनों के लिए दो लाख रुपये की बीमा दुर्घटना सहायता के सुरक्षा कवच से संबंधित अनुबंध का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की उपलब्धियों संबंधी लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। 

ये भी पढ़ें :  राम मंदिर धर्म ध्वज समारोह: अयोध्या में 100 टन फूलों से सजी भव्य सजावट

छात्राओं ने सीएम संग ली सेल्फी, मुख्यमंत्री ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन 
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने उन्हें निपुण तराजू के बारे में भी बताया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी। इस दौरान मीना मंच के स्टॉल पर बच्चियों ने मुख्यमंत्री से सेल्फी लेने का अनुरोध किया, जिस पर सीएम मुस्कुरा उठे तो बच्चियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद सीएम योगी ने छह माह की अनीता व मो. अली को अपने हाथ से खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया और खिलौना दिया। 

ये भी पढ़ें :  अयोध्या रामलला के दर्शन का 1 जनवरी से समय एक घंटे बढ़ेगा, इस तारीख से लागू होगा नियम

मुख्यमंत्री के हाथों 11 रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, चेक व परिधान किट 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 11 रसोइयों को सम्मान व कैशलेस चिकित्सा कार्ड, परिधान किट व बढ़े हुए मानदेय का चेक प्रदान किया। 

किरन देवी  प्राथमिक विद्यालय केसरीगंज सीतापुर 
आशा तिवारी  प्राथमिक विद्यालय निगोहा-2 लखनऊ
सुनीता    उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट हारपुर गोरखपुर 
सुदेश देवी  उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट ऐलमपुर अलीगढ़
सरिता दीक्षित  प्राथमिक विद्यालय कालभैरव  वाराणसी
गीता देवी  उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट गंगारामपुर हरदोई
सीमा सिंह  प्राथमिक विद्यालय नगरिया लखीमपुर खीरी
रेखा देवी  उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट हारपुर गोरखपुर 
पिंकी देवी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट  ऐलमपुर अलीगढ़ 
खिलाना   प्राथमिक विद्यालय अटवा मोहाल, ओसिया  उन्नाव
रेखा   पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजामऊ बछरावां रायबरेली ।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *