इंदौर में QR कोड से घर-घर होगा बिजली बिल भुगतान, उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट

इंदौर
 पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को एक और सुविधा दी है। अब कंपनी के डोर-टू-डोर बिल संग्रहण एजेंट क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपभोक्ताओं से बिल की राशि प्राप्त करेंगे। यह राशि सीधे बिजली कंपनी के खाते में जमा होगी। कंपनी की इस सुविधा से हजारों एजेंटों के माध्यम से लाखों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  भोपाल मेट्रो को मिली हरी झंडी, पीएम मोदी के OK के बाद एक हफ्ते तक मुफ्त यात्रा का लाभ

क्यूआर कोड से भुगतान करने पर उन्हें कैशलेस छूट भी दी जाएगी। बिल जमा करने के लिए आने वाला एजेंट पहले की तरह नकद राशि लेकर ई-पद्धति से रसीद भी देगा। उसके पास बिजली कंपनी के जोन और वितरण केंद्र में कार्यरत होने का परिचय पत्र भी होगा।

इस तरह होगा भुगतान
यदि कोई उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान करना चाहता है या उसके पास खुले पैसे नहीं हैं तो डोर-टू-डोर एजेंट उसके आईवीआरएस नंबर पर क्यूआर कोड जनरेट करेगा। मोबाइल पर दिख रहे इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उपभोक्ता को अपना नाम, कनेक्शन नंबर, पता, बिल राशि और बिजली कंपनी का नाम सहित पूरा विवरण दिखाई देगा। भुगतान होते ही बिजली खाता केंद्रीयकृत सर्वर के माध्यम से अपडेट हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  78 वाँ होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment