MP के 1.22 लाख मेधावी छात्रों को लैपटॉप का तोहफा, 1 सितंबर को खातों में आएंगे ₹25-25 हजार

भोपाल

 प्रदेश के 1.22 लाख मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मप्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे।

ये भी पढ़ें :  पुलिसकर्मियों के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ा, पुलिस को धमकाने का आरोप; दिग्विजय के भतीजे पर FIR

मेधावी विद्यार्थियों के लिए योजना

प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है।

योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को राशि प्रदान की जाती है।

ये भी पढ़ें :  विच्छेदित कनेक्शन बिल भरते ही अपने आप जुड़ जाएगा : मंत्री श्री तोमर

1.22 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी राशि

इस वर्ष योजना के अंतर्गत करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये के हिसाब से 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, ई-लर्निंग और डिजिटल पाठ्य सामग्री का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  बागेश्वरधाम में आयोजित होगा विशाल आयोजन, 300 युवतियों सहित नेपाल की बेटी भी शामिल; धीरेंद्र शास्त्री ने रखी शर्त

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment