स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में

नई दिल्ली
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 अपने नाम किया। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से धूल चटाई। हरमन ब्रिगेड ने दुबई के मैदान पर 183/5 का स्कोर खड़ा किया। स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अर्धशतक जमाया। मंधाना ने 39 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रन जुटाए, जिसमें 9 चौके और दो सिक्स हैं। श्रीलंकाई टीम जवाब में 111 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह टूर्नामेंट का दसवां संस्करण था।

ये भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन विधेयक: निशिकांत दुबे ने जेपीसी चेयरमैन को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय साजिश का लगाया आरोप, जांच की मांग

रोहित शर्मा से आगे निकलीं स्मृति मंधाना
30 वर्षीय स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। वह दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से आगे निकली हैं। मंधाना ने अब तक 176 T20I मैचों में 4751 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतकीय और 38 अर्धशतकीय पारियां हैं। उन्होंने महिला एशिया कप में एक शतक लगाया। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए 159 मुकाबले खेले और 4231 रन बटोरे। उन्होंने पांच शतक और 32 अर्धशतक ठोके।

मंधाना ने खतरे में डाला कोहली का रिकॉर्ड
मंधाना ने विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में डाला दिया है। सुपरस्टार बल्लेबाज कोहली ने T20I में भारत की ओर से सबसे ज्यादा पचास प्लस पारियां खेलने का कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन जोड़े, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। मंधाना आने वाले समय में दो पचास प्लस स्कोर बनाते ही कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। कोहली और रोहित टी20 इंटरेशनल के अलावा टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं। दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

ये भी पढ़ें :  वानखेड़े में वापसी की तलाश में मुंबई, चैंपियन RCB देगी कड़ी चुनौती

T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय
39 – विराट कोहली

38 – स्मृति मंधाना

37 – रोहित शर्मा

29 – सूर्यकुमार यादव

24 – केएल राहुल

21 – शेफाली वर्मा

19 – हरमनप्रीत कौर

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना और शेफाली की शानदार बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी ने की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्पिनर चरणी ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा ने तीन जबकि क्रांति गौड़ और शेफाली वर्मा ने एक-एक शिकार किया। फाइनल में शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला लिया।

ये भी पढ़ें :  IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में टीम इंडिया का अजेय रिकॉर्ड, चौथे मुकाबले में क्लीन स्वीप पर नजर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment