प्रदेश में अंतर्राज्यीय सीमाओं से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिये अस्थाई चेकिंग पाइंट निर्धारित किये गये

भोपाल

प्रदेश में अंतर्राज्यीय सीमाओं से प्रवेश करने वाले वाहनों के लिये अस्थाई चेकिंग पाइंट निर्धारित किये गये हैं। यह व्यवस्था मोटर मालिकों की सुविधा को देखते हुए की गई है। पूर्व में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट अंतर्राज्यीय सीमाओं में कार्य कर रहे थे। इन चेकपोस्टों पर विभिन्न विभागों, जिनमें प्रमुख रूप से खनिज, वन, परिवहन समेत अन्य विभागों की जाँच की जा रही थी। संयुक्त जाँच कार्य से दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए अब परिवहन विभाग 45 चेकपाइंट पर परिवहन से संबंधित कागजों की जाँच का काम कर रहा है। इस व्यवस्था से चेकपोस्ट पर जाँच के दौरान आने वाली शिकायतें लगभग समाप्त हो गई हैं।

ये भी पढ़ें :  पीसीसी चीफ जीतू पटवारी उज्जैन में सीएम मोहन यादव के निवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे

चेकपाइंट पर जांच कार्य

परिवहन विभाग के निरीक्षक अस्थाई चेक पाइंटों पर गाड़ी के फिटनेस, टेक्स, बीमा, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस संबंधी जाँच का कार्य निरंतर रूप से कर रहे हैं। चेकपाइंट पर जाँच संबंधी कार्य के लिये पर्याप्त संख्या में विभाग के निरीक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें :  सहकारिता के कार्यालयों को किया जाये रिडिजाइन : मंत्री सारंग

विभागीय गतिविधियों को जनोन्मुखी बनाने के प्रयास

परिवहन विभाग ने विभागीय गतिविधियों एवं जन-सामान्य के उपयोग में आने वाले फार्म, प्रचलित नियमों एवं इससे संबंधित सामग्री को जन-सामान्य तक पहुँचाने के लिये विभाग की वेबसाइट www.transport.mp.gov.in पर प्रदर्शित किया है। विभागीय वेबसाइट का MP.GOV.IN डोमेन में एवं विभाग के डाटा सेंटर का राज्य डाटा सेंटर में स्थानांतरण कर व्यवस्था को और पारदर्शी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  ड्राइवर की लगी आँख , रान्ग साइड गई कार, टक्कर के बाद ट्रक ने 50 मीटर घसीटा… यूपी में हादसे में भोपाल के 4 की मौत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment