ग्वालियर नगर निगम के बेड़े में जुड़ेंगे 29 नए टिपर, 286 होगी वाहनों की संख्या

ग्वालियर
 दीपावली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर निगम के बेड़े में 29 नए टिपर वाहन शामिल होने जा रहे हैं। इनमें पहले चरण के 19 वाहनों में से आठ की डिलीवरी हो चुकी है। बाकी 11 वाहन एक सप्ताह में आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में किसानों के लिए खुशखबरी, गेहूं उपार्जन की तारीख बढ़ी, जानें नया अपडेट

286 हो जाएगी वाहनों की संख्या
इसके अलावा 10 और टिपर वाहनों का टेंडर जारी किया गया है, जिसे जल्द खोला जाएगा। नए वाहनों के शामिल होने के बाद निगम के टिपर वाहनों की संख्या 257 से बढ़कर 286 हो जाएगी। इससे 66 वार्डों में कचरा संग्रहण के लिए वाहनों की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें :  सीजन में पहली बार 40 डिग्री तक पहुंचा पारा, कई शहरों में सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा तापमान

18 प्रतिशत क्षेत्रों में नहीं पहुंच रहे वाहन
निगम के सर्वे में सामने आया था कि करीब 82 प्रतिशत क्षेत्रों में कचरा संग्रहण वाहन पहुंच रहे हैं, जबकि 18 प्रतिशत क्षेत्रों में अभी वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं।

चूंकि, दीपावली के दौरान घरों और बाजारों से सामान्य दिनों की तुलना में अधिक कचरा निकलने की संभावना है। ऐसे में निगम का जोर अतिरिक्त वाहनों के माध्यम से संग्रहण व्यवस्था को सुचारू रखने पर है।

ये भी पढ़ें :  क्या इस साल बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया? BCB ने जारी किया शेड्यूल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment