भोपाल में 2.5 साल से चल रहा था कच्ची शराब का खेल, ड्रोन ने खोली 12 भट्टियों की पोल

 भोपाल

सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद राजधानी भोपाल में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बैरसिया के ग्राम तरावली कलां में लगभग ढाई साल से अवैध रूप से हाथ भट्टियों के माध्यम से कच्ची शराब बनाई जा रही थी।

ये भी पढ़ें :  पुष्पराजगढ़ में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक संपन्न

सूचना मिलने पर आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पहली बार ड्रोन की मदद से शराब के अवैध ठिकानों की तलाशी ली गई, जिसमें 12 भट्टियां बरामद की गईं, लेकिन आरोपित तस्कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में कुल 127 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे मध्यप्रदेश की विकास और निवेश संभावनाएं

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment