अपेक्स चेयरमैन महेंद्र यादव ने बैंकों की समीक्षा कर दिए ज़रूरी दिशा-निर्देश

शिवपुरी

अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने शिवपुरी प्रवास के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शिवपुरी की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली, प्रगति, सहकारी संस्थाओं से जुड़े विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री यादव ने बैंक की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में प्रशासन ने अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की, होगी एफआईआर

उन्होंने किसानों एवं सहकारी संस्थाओं को सुगम एवं बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने, बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा सहकारिता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़े हैं, इसलिए उनकी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, तत्परता और बेहतर सेवा व्यवस्था सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें :  कार्तिक माह : भगवान महाकाल की पहली सवारी चार नवंबर को

गुना जिला सहकारी बैंक का भी किया निरीक्षण

उज्जैन प्रवास के लिए जाते समय अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने गुना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक के विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बैंकिंग और सहकारिता से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बैंक की कार्यप्रगति की जानकारी लेते हुए बेहतर बैंकिंग सेवाओं एवं सहकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Share

Leave a Comment