आशीर्वाद का दीया आयोजन के तहत उपयोग किए गए दीयों से बनी नंदी की भव्य आकृति

भोपाल 

सेवा संकल्‍प अभियान <br> सेवा की कहानी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में उपयोग किए गए दीयों को नगर  निगम उज्जैन ने कचरा बनने से बचाते हुए रचनात्मक रूप से पुनः उपयोग किया है। दीपोत्सव कार्यक्रम से लगभग 05 लाख से अधिक दीयों से तैयार की गई नंदी की भव्य एवं आकर्षक आकृति न केवल नगर निगम की रचनात्मक पहल को दर्शा रही है, बल्कि 3R (Reduce, Reuse एवं Recycle ) की अवधारणा का प्रभावी संदेश भी दे रही है।

ये भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन कानून का असर: एमपी की 1,178 संपत्तियां बाहर, 24,696 वक्फ दावे खारिज

हेलीपैड परिसर में स्थापित की गई नंदी की आकृति का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नगर निगम द्वारा उपयोग किए गए दीयों के रचनात्मक पुनः उपयोग की पहल की सराहना की है। इस अवसर पर  संभाग आयुक्त  आशीष सिंह एडीजी  राकेश गुप्ता, डीआईजी,  नवनीत भसीन, कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक   प्रदीप शर्मा  तथा  नगर निगम आयुक्त  अभिलाष मिश्रा मौजूद थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment