दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सुरक्षा सख्त, यूपी-हरियाणा से बुलाई गईं 1,000 महिला पुलिसकर्मी

नई दिल्ली
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए यूपी और हरियाणा से एक हजार महिला पुलिसकर्मियों को नई दिल्ली जिले में बुलाया गया है।

यूपी और हरियाणा से आईं 500-500 महिला जवान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों राज्यों से 500-500 महिला जवानों की तैनाती की गई है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें :  RBI का बड़ा फैसला: अब हर हफ्ते अपडेट होगा आपका क्रेडिट स्कोर, लोन और ब्याज दरों पर असर

प्रदर्शन स्थल पर जरूरत के हिसाब से की गई तैनाती
सूत्रों के अनुसार, यूपी और हरियाणा से आई महिला पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन स्थलों पर जरूरत के हिसाब से तैनात किया गया है। इसका मकसद प्रदर्शन के दौरान अव्यवस्था से निपटना और पुलिसकर्मियों से होने वाले दुर्व्यवहार पर लगाम लगाना है।

ये भी पढ़ें :  विदेश मंत्रालय ने बताया- श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिलहाल बंद, पाक से तनाव के बीच अमेरिका से भारत ने की बात

गृह मंत्री अमित शाह हर स्थिती पर रख रहे अपनी नजर
आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शनिवार को बुलाए गए मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा सीएपीएफ की 220 से अधिक कंपनियां जंतर मंतर समेत बॉर्डर और अन्य इलाकों में तैनात की गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह धरने-प्रदर्शन पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार पल-पल की जानकारी गृह मंत्री और देश के गृह सचिव गोविंद मोहन को दे रहे हैं। योजना है कि किसी प्रदर्शनकारी को जंतर मंतर तक नहीं पहुंचने देना है।

ये भी पढ़ें :  MP की धान को GI टैग नहीं मिला तो अनशन करेंगे दिग्विजय सिंह, केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment