नोएडा के करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

नोएडा
स्कूल में बच्चों की पढ़ाई चल रही हो और अचानक बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर आ जाए, तो अभिभावकों की चिंता बढ़ना लाजिमी है. नोएडा में ऐसा ही मामला सामने आया है. करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत कई स्कूल शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 

ये भी पढ़ें :  सिंहस्थ 2028 के लिए प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर की जा रही है व्यवस्था, 42 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

कई स्कूलों को मिली धमकी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नोएडा के करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस लिस्ट में एपीजे, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन जैसे स्कूलों के नाम शामिल हैं. एक साथ कई स्कूलों को निशाना बनाकर धमकी दिए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सभी स्कूलों को धमकी किस माध्यम से मिली और इसके पीछे किसका हाथ है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें :  चैत्र नवरात्रि पर जानें घटस्थापना का मुहूर्त, कल सुबह से शुरू होगा पर्व

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर
धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं.सुरक्षा एजेंसियां स्थिति का जायजा ले रही हैं और धमकी से जुड़ी जानकारी की जांच में जुटी हुई है।  

ये भी पढ़ें :  Tansen Samaroh 2025: ग्वालियर में 114 कलाकार करेंगे लाइव पेंटिंग, 10 ख्यातिलब्ध चित्रकार भी होंगे शामिल

धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी कहां से भेजी गई और क्या यह वास्तविक खतरा है या किसी ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है. फिलहाल, किसी स्कूल में बम मिलने या धमकी के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment