अफगानिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों का कमाल, बांग्लादेश के हाथ से फिसली जीत; टेस्ट मैच ड्रॉ

अबू धाबी

अफगान‍िस्तान और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी में खेला गया एकमात्र टेस्ट ड्रॉ पर छूट गया है. 9 अक्टूबर को शुरू हुआ मुकाबला मंगलवार (13 अक्टूबर) को ड्रॉ पर खत्म हुआ। खास बात यह रही कि इस मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम आसान से जीत लेगी, लेकिन अफगान‍िस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों  कैस अहमद (49 रन नाबाद, 80 गेंद) और यामीन अहमजई (19 रन, 85 गेंद) ने मैच ड्रॉ करवाने में अहम भूम‍िका न‍िभाई। 

ये भी पढ़ें :  Hanuman Chalisa: इस समय भूलकर भी न करें पाठ, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दरअसल, एक समय बांग्लादेशी टीम ने एक समय अफगान‍िस्तान के 321 रनों पर 7 व‍िकेट ग‍िरा द‍िए थे. लेकिन इसी स्कोर कैस अहमद और यामीन अहमजई ने खेला कर दिया. हालांकि यामीन खेल के आख‍िरी पलों में आउट हो गए, पर इसके बाद आए ज‍िया उर रमान ने 12 गेंदें खेलकर अहम भूम‍िका न‍िभाई। 

ये भी पढ़ें :  रिपोर्ट्स की मानें तो टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स व्हाइट बॉल टीम के भी कप्तान हो सकते हैं, ऑलराउंडर ने खुद दिया हिंट

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे, जवाब में अफगान‍िस्तान टीम की पहली पारी 240 रनों पर स‍िमट गई. इसके बाद बांग्लादेश ने 7 व‍िकेट पर 372 रन बनाकर घोष‍ित कर दी थी. जिसके बाद अफगानी टीम के सामने 479 रनों का व‍िशाल टारगेट म‍िला था. लेकिन अफगान‍िस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 142 ओवर खेले और 346/8 का स्कोर बनाकर मैच ड्रॉ करवा द‍िया।

ये भी पढ़ें :  Neymar के घुटने की सर्जरी सफल, विश्व कप में वापसी की उम्मीद बरकरार

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (c), हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (w), ज‍िया-उर-रहमान अकबर, शाहिदुल्लाह कमाल, यामिन अहमदजई, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफ़ी, इस्मत आलम

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (c), मुश्फ‍िकुर रहीम, लिटन दास (w), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, इबादत हुसैन

  

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment