राजनांदगांव और अंबिकापुर में भी एआईए स्थापित करेगा विशेष न्यायालय

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अब राजनांदगांव और अंबिकापुर में भी विशेष न्यायालय स्थापित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सहमति के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। इस नए कदम के तहत जनवरी 2021 में जारी अधिसूचना में संशोधन किया गया है और बिलासपुर स्थित एनआईए का विशेष न्यायालय पूर्व की तरह ही कार्य करता रहेगा।

ये भी पढ़ें :  ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ बना संकटग्रस्त महिलाओं का सहारा, बस्तर में 1849 पीड़िताओं को दिलाई राहत

राज्य सरकार ने राजनांदगांव और सरगुजा में एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालयों की स्थापना का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में इन न्यायालयों के क्षेत्राधिकार स्पष्ट किया गया है। राजनांदगांव के एनआईए कोर्ट में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, और कबीरधाम जिलों से जुड़े एनआईए मामलों की सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें :  अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

इसी तरह सरगुजा के एनआईए कोर्ट का क्षेत्राधिकार सरगुजा (अंबिकापुर), बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया (बैकुंठपुर), और मनेंद्रगढ़- भरतपुर-चिरमिरी जिलों तक होगा। इसके अतिरिक्त, बिलासपुर के एनआईए विशेष न्यायालय में प्रदेश के शेष जिलों से जुड़े एनआईए के मामले सुने जाएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment