जबलपुर में गरबा पास को लेकर बवाल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप; महिलाएं-बच्चे भी बने निशाना

जबलपुर

 गरबा आयोजन में एंट्री को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लात-घूंसों और हंगामे तक पहुंच गया। आयोजकों ने बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं पर चाकू लेकर आयोजन स्थल में घुसने और महिला-बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं विवाद की शुरुआत पास को लेकर हुई बताई जा रही है। घटना के बाद आयोजन स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की गई थी

ये भी पढ़ें :  महिलाओं के संर्वागीण विकास में मध्यप्रदेश पीछे नहीं : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

बताया गया कि गरबा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान कुछ लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे और अंदर जाने की मांग की।
कुछ कार्यकर्ता जबरन अंदर जाने लगे

आयोजकों के मुताबिक पास नहीं होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ कार्यकर्ता जबरन अंदर जाने लगे और वहां मौजूद लोगों से धक्का-मुक्की करने लगे।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश को मिलेगा ‘राजा भोज’ के नाम का रेलवे स्टेशन, केंद्रीय राज्य मंत्री भेजेंगी प्रस्ताव

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास चाकू भी थे

आयोजकों का आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास चाकू भी थे। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया है। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। हंगामा बढ़ने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें :  MP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर बंपर भर्ती, ESB जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

प्रवेश के लिए पहले से नियम तय किए गए थे

आयोजकों का कहना है कि गरबा आयोजन में प्रवेश के लिए पहले से नियम तय किए गए थे और उन्हीं के आधार पर लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। उनका आरोप है कि पास नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने जानबूझकर विवाद खड़ा किया और आयोजन को बाधित करने की कोशिश की।

 

Share

Leave a Comment