विराट कोहली ODI क्रिकेट में रच सकते हैं इतिहास, न्यूजीलैंड में करना होगा ये कारनामा

 नई दिल्ली

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के पास एक अद्भुत उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा, जब वे न्यूजीलैंड में अगले महीने 5 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलेंगे। विराट कोहली का प्रदर्शन अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा रहा तो वे दुनिया के पहले और एकमात्र बल्लेबाज बन जाएंगे, जिनका औसत SENA देशों में यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में औसत वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से ज्यादा का होगा।

विराट कोहली का औसत साउथ अफ्रीका में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 76.38 का है। वहीं, इंग्लैंड में विराट ने 51.48 के औसत से रन बनाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने 50.03 के औसत से वनडे क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया हुआ है। अब बारी न्यूजीलैंड की है, जहां रन मशीन विराट का औसत 49.66 का है।

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, टेस्ट में पूरे किए 9000 रन

विराट को करना होगा ये काम
अब बात करते हैं कि विराट कोहली का औसत कैसे 50 के पार जा सकता है। इसका पहला सिनेरियो यह है कि विराट कोहली अगर पांच मैच खेलते हैं और उन पांचों मैचों में आउट हो जाते हैं और सीरीज में कुल रन वे 254 बनाते हैं तो उनका औसत 50 से ज्यादा का हो जाएगा। दूसरा सिनेरियो यह है कि अगर वे चार मैचों में आउट होते हैं और एक मैच में नाबाद रहते हैं और कुल रन सीरीज में 204 बनाते हैं तो भी वे 50 से ज्यादा का औसत हासिल कर लेंगे।

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड, WI के खिलाफ सचिन के 4 रिकॉर्ड पर नजर

विराट कोहली को 50 से ज्यादा का औसत अगर न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट में चाहिए तो इसके लिए तीसरा सिनेरियो यह है कि विराट 3 मैचों में आउट हो जाएं और दो मैचों में नाबाद लौटें, भले ही रन 154 ही बनाएं, तो भी उनका औसत न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 50 के पार हो जाएगा और वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे, जिनका औसत चार बड़े देशों में वनडे क्रिकेट में 50 से ज्यादा का है।

ऑस्ट्रेलिया में भाग्य ने दिया था कोहली का साथ
ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी दिलचस्प बात यह है कि विराट कोहली ने अपनी आखिरी गेंद पर चौका जड़ा था। इससे उनका औसत 50 से जरा से ऊपर चला गया था। अगर वे सिंगल या डबल आखिरी गेंद पर लेते तो उनका औसत 50 से नीचे चला जाता और वह फिर कभी ऊपर नहीं जाता, क्योंकि वह उनका आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा था।

ये भी पढ़ें :  2030 में विराट कोहली क्या करेंगे? RCB के CEO के बयान ने मचाई हलचल

वनडे इंटरनेशनल करियर में 15 हजार से ज्यादा रन बना चुके विराट कोहली का करियर औसत 58.79 है। इतने ज्यादा रन किसी अन्य बल्लेबाज ने इतने अच्छे औसत से नहीं बनाए हैं। यहां तक कि स्ट्राइक रेट भी विराट का बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले अच्छा है। 94.37 के स्ट्राइक रेट से वे अपने करियर में खेले हैं। 55 शतक और 79 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment