गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह

ग्वालियर
जीव-जंतुओं से स्नेह और उनकी चिंता करने वाले ऐसे कम ही दिखते होंगे। ग्वालियर के बड़ागांव निवासी गंगा सिंह गिलहरी के तीन हाल के जन्मे बच्चों को लेकर घर से 15 किमी दूर डीएफओ कार्यालय पहुंच गए।यहां आने का मकसद यह था कि गिलहरी यानी बच्चों की मां की करंट से मौत होने के बाद बच्चे कहीं मर न जाएं इसलि वन विभाग को सुपुर्द करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें :  38वें राष्ट्रीय खेलों में भोपाल रेल मंडल के कर्मचारी ने जीता रजत पदक

गंगा सिंह गिलहरी के बच्चों के चलने फिरने तक खुद देखरेख करेंगे
यहां वन अधिकारियों से चर्चा की तो पता चला कि वन विभाग के कार्यालय में इस तरह रखरखाव की व्यवस्था नहीं है तो गंगा सिंह दोबारा गिलहरी के तीन बच्चों को अपने साथ घर ही ले गए। वे अब बच्चों के चलने फिरने तक खुद देखरेख करेंगे।

ये भी पढ़ें :  दमोह: सीएम हेल्पलाइन पर फर्जी शिकायतें दर्ज, 29 शिकायकर्ता चिह्नित, कलेक्टर को सौंपी गई सूची

दो दिन पहले करंट से मर गई थी बच्चों की मां गिलहरी
गंगा सिंह ने बताया कि दो रोज पहले उनके घर के परिसर में करंट से अचानक एक गिलहरी मर गई थी, बाद में देखा तो गिलहरी ने पांच बच्चे दिए थे जो वहीं रेंग रहे थे उनकी आंखे भी नहीं खुलीं थीं। वे बेटे को लेकर साथ में पहुंचे थे क्योंकि गिलहरी के तीन बच्चों को एक डिब्बे में रूई में रखकर लाए थे जिससे उन्हें नुकसान न पहुंच जाए।

Share

Leave a Comment