विमान में महिला के बगल में शख्स ने की अश्लील हरकत, शिकायत के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

कैलिफोर्निया
 अमेरिका के कैलिफोर्निया की महिला का यूनाइटेड एयरलाइंस में सफर करने का अनुभव बहुत खराब रहा। उसने एयरलाइंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी सीट के पास पॉर्न देखकर हस्तमैथुन करने वाले व्यक्ति को सजा दिलाने की कोशिश नहीं की।

महिला ने एनबीसी 7 को बताया कि वह सैन डिएगो से नेवार्क जा रही थी। रेड-आई फ्लाइट में फर्स्ट क्लास की टिकट ली थी, जिससे आराम से सो कर जा सकूं। उड़ान के दौरान उनके बगल में एक व्यक्ति बैठा था, जो पोर्न वीडियो देख रहा था। उसके बाद उसने कंबल के नीचे अजीब हरकतें करना शुरू कर दिया। वह साफतौर पर हस्तमैथुन कर रहा था।

ये भी पढ़ें :  कनाडा में नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी, खालिस्तानी एंगल की जांच तेज

मैं बुरी तरह से डरी हुई थी'
    महिला ने कहा कि उसको ऐसा करता देख मैं घबरा गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस सिचुएशन में क्या किया जाए। मैं खिड़की के पास थी। वह मेरे बगल में था, तो वहां से निकलना भी मुश्किल था, क्यों कि उसको पार कर मुझे जाना पड़ता। इस बारे में फ्लाइट अटेंडेंट को बताया।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू होगी, यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी

    उनसे कहीं दूसरी जगह सीट देने के लिए कहा। मेरी सीट चेंज हो गई थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि फ्लाइट से उतरने के बाद उसको पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ये बहुत ही हैरानी वाली बात है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment