ग्वालियर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, फूलबाग एक्सपीरियंस जोन के विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

ग्वालियर  शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को नए आकर्षण के रूप में विकसित करने के लिए स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत फूलबाग एक्सपीरियंस जोन में चल रहे कार्य अब रफ्तार पकड़ेंगे। अभी तक जलविहार के सामने से ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण काम की गति तेज नहीं हो पा रही थी। अब बैजाताल में पाथवे का काम लगभग पूरा होने के साथ ही हेरिटेज ई-व्हीकल के संचालन की तैयारी भी आगे बढ़ी है। इसके लिए ई-चार्जिंग स्टेशन का निर्माण शुरू करा दिया गया है। गोपाल मंदिर में पत्थर की…

Read More

MP में बारहसिंगों की संख्या 66 से बढ़कर 1,400 के पार, सतपुड़ा और बांधवगढ़ में पुनर्वास सफल

भोपाल   मध्य प्रदेश के राजकीय पशु बारहसिंगा की संख्या अब 1,400 हो गई है। एक समय बारहसिंगा छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर से लेकर गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले तक पाए जाते थे। वर्ष 1964 में केवल 66 हार्ड ग्राउंड प्रजाति के बारहसिंगा ही कान्हा में बच गए थे। वर्ष 2010 के आसपास इनकी संख्या बढ़कर 250 हुई थी, अब यहां संख्या बढ़कर करीब 1000 हो गई है। पुनर्वास अभियान सफल विलुप्त होती इस प्रजाति को बचाने के लिए सतपुड़ा और बांधवगढ़ में पुनर्वास अभियान सफल रहा है।…

Read More

वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित होंगे विशेष शिविर प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन योजना से जुड़ेंगे पात्र हितग्राही प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में लगेंगे शिविर बैंक खातों की केवाईसी, आधार लिंकिंग एवं निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने की मिलेगी सुविधा वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के लिए भी नागरिकों को किया जाएगा जागरूक रायपुर,  भारत सरकार के वित्त मंत्रालय…

Read More

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भिलाई समेत 4 नगर निकायों के 170 वार्डों में भाजपा तैयार करेगी 3-3 दावेदारों का पैनल

भिलाई नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी में पार्षद टिकट को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भिलाई नगर निगम, भिलाई-चरोदा नगर निगम, रिसाली नगर निगम और जामुल नगर पालिका के कुल 170 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी तीन-तीन दावेदारों का पैनल तैयार करेगी। इस पैनल में शामिल तीन नामों में से किसी एक पर पार्टी अंतिम मुहर लगाएगी। इस व्यवस्था ने टिकट के दावेदारों की सक्रियता बढ़ा दी है। वार्डों में अपनी दावेदारी मजबूत करने से लेकर संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों…

Read More

चीता प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता, 54 में से 38 चीते भारतीय; अब गांधीसागर और नौरादेही में भी बढ़ेगा कुनबा

श्योपुर   कूनो नेशनल पार्क जन्मे यानी भारतीय चीतों की बढ़ती संख्या ने चीता पुनर्स्थापना परियोजना के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं। कम उम्र के देसी चीतों की अच्छी उपस्थिति इस लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वे आगामी वर्षों में कुनबे के विस्तार में योगदान कर सकेंगे। परियोजना की सफलता अब केवल देश में चीतों की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि उनके स्वस्थ रहने, प्राकृतिक वातावरण में ढलने और उनमें अगली पीढ़ी तैयार करने की क्षमता भी निर्भर करेगी। कूनो में विदेशी…

Read More

PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2,000? अगली किस्त से पहले जरूर करें ये 3 काम

नई दिल्ली देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है. पिछली किस्त जून में जारी होने के बाद से ही अगली किस्त को लेकर चर्चाएं तेज हैं. कई रिपोर्ट्स में अक्टूबर में पैसा आने की संभावना जताई गई है, लेकिन…

Read More

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर, अब ट्यूमर पर रियल टाइम नजर रखकर दिया जा सकेगा सटीक रेडिएशन

इंदौर  कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक पर हो रहे शोध से संभावना है कि उपचार के दौरान कैंसर के ट्यूमर पर नजर रखते हुए रेडिएशन दिया जा सकेगा। इससे कैंसरग्रस्त हिस्से पर सटीक निशाना लगाने और आसपास के स्वस्थ अंगों को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। भविष्य में ऐसी व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य है, जिसमें सुबह बीमारी की पहचान हो, दोपहर तक जांच और इलाज की प्रक्रिया शुरू हो जाए और उपचार के…

Read More

शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, महामंत्र और भोग जानें

 Sharadiya Navratri: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। यह स्वरूप शांति, साहस और वीरता का अद्भुत संगम है। मां का मस्तक अर्धचंद्र से सुशोभित है, जिसके कारण इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। सिंह पर सवार मां की दस भुजाएं हैं, जिनमें खड्ग, त्रिशूल, गदा, धनुष, बाण, कमंडलु, माला, वर मुद्रा, अभय मुद्रा और खप्पर शोभित हैं। इनकी पूजा से भय, कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है तथा बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं…

Read More

कन्या पूजन में भूलकर भी न दें ये 3 चीजें, मां दुर्गा की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान

Sharadiya Navratri: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दौरान छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का बाल स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। उन्हें भोजन कराने के बाद दक्षिणा और उपहार देने की परंपरा भी निभाई जाती है। मान्यता है कि कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भेंट देने से पूजा का पुण्य मिलता है। हालांकि, उपहार चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ वस्तुएं कन्या पूजन में देना उचित नहीं माना जाता…

Read More