मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मंदसौर, भोपाल देहात, अलीराजपुर एवं पांढुर्णा में 37 लाख रूपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल
प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन, विक्रय एवं खेती पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर, भोपाल देहात, अलीराजपुर एवं पांढुर्णा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा एवं गांजे के पौधे जब्त कर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। इन जिलों में पुलिस ने कार्रवाइयों के दौरान 37 लाख 16 हजार 500 रुपए मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त की है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध खेती के मामलों में भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मंदसौर: 25 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स सहित तस्करी में प्रयुक्त सामग्री जब्त
ले के थाना भानपुरा पुलिस ने गरोठ-भानपुरा आम रोड पर कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए है, तथा 5 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी कीमत 10 हजार है, जब्त किया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल एवं दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए। इस कार्रवाई में कुल 25 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। प्रकरण में मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :  रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों पर शुभमन गिल ने दिया बड़ा जवाब

भोपाल देहात: एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
भोपाल देहात के थाना परवलिया सड़क पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12.63 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्त किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 3 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  ईडन गार्डन्स में आज केकेआर और सनराइजर्स की टक्कर, हार भुलाकर जीत का खाता खोलने पर नजर

अलीराजपुर: कपास की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश
जिले में थाना सोंडवा सहित पांच थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम छोटी हथवी के पटेल फलिया में कार्रवाई करते हुए खेत में कपास एवं अन्य फसलों के बीच उगाए जा रहे गांजे के पौधों की अवैध खेती का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से गांजे के 280 पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 142 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 7 लाख 10 हजार रुपये है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पांढुर्णा: मकान के पीछे बाड़े में उगाए जा रहे गांजे के पौधे जब्त
जिले के थाना मोहगांव पुलिस ने ग्राम डुड्डेवानी में एक मकान के पीछे स्थित बाड़े में उगाए जा रहे गांजे के पौधे को जब्त किया। जब्त पौधे का वजन लगभग 26.300 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 1 लाख 31 हजार 500 रुपये है।

ये भी पढ़ें :  विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किये गए ऊर्जा संरक्षण जागरूकता शिविर

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन, विक्रय एवं खेती में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जा रही ऐसी कार्रवाइयों के माध्यम से न केवल अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी की जा रही है, बल्कि तस्करी में प्रयुक्त वाहनों एवं अन्य सामग्री को भी जब्त किया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्रकरणों की विवेचना के दौरान मादक पदार्थों की आपूर्ति एवं वितरण से जुड़े नेटवर्क की पहचान करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment